सिद्धार्थनगर दिनाँक-07 जुलाई 2022
चुनाव आयोग द्वारा अपनादल (एस)को राज्य स्तरीय पार्टी का दर्जा मिलने की खुशी में साड़ी तिराहा पर बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया-आत्माराम पटेल
सिद्धार्थनगर । अपनादल एस को 04 अगस्त 2022 को चुनाव आयोग द्वारा राज्य स्तरीय पार्टी का दर्जा मिलने की खुशी में अपना दल एस के जिलाध्यक्ष आत्माराम पटेल के नेतृत्व में सभी पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता साथी साड़ी तिराहा पर एकत्रित होकर भगवान गौतम बुध्द की प्रतिमा पर माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। उसके बाद सभी कार्यकर्ता खुशीयां मनाते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया।
उक्त कार्यक्रम के पश्चात सर्किट हाउस में प्रदेश सचिव शेषमणि प्रजापति व अपना दल एस की जिलाध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज पार्टी जिस मुकाम पर है उसका श्रेय सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के मेहनत का फल है, जो आज उत्तर प्रदेश में तीसरी सबसे बड़ी मजबूत राजनीतिक पार्टी का दर्जा प्राप्त हुआ है।
आज इसका मुख्य श्रेय अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल को जाता है। जिनके रात दिन के अथक संघर्षों से और सभी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता साथियों की वजह से यह संभव हो पाया है।
आत्माराम पटेल ने कहा कि आज के इस मासिक बैठक मे राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा मिले दिशा निर्देश के क्रम मे 16 अगस्त से 15 सितम्बर तक जिले मे शुरू हो रहे वृहद सदस्यता अभियान को सफल बनाने को लेकर तैयारी करने हेतु पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देश और जिम्मेदारी सौपी गयी।
इस अवसर पर शेषमणि प्रजापति एडवोकेट प्रदेश सचिव,अनिल कुमार चौधरी, दिलीप कुमार चौधरी,डॉक्टर शैलेंद्र कुमार वर्मा, अनिल कुमार चौधरी, प्रशांत कुमार, राम दास मौर्य,
अंजली चौधरी,उषा चौधरी आदि भारी संख्या मे पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रेस विज्ञप्ति :- शेषमणि प्रजापति प्रदेश सचिव अपनादल (एस)/आत्माराम पटेल जिलाध्यक्ष अपनादल (एस)