सिद्धार्थनगर,दिनांक 15 सितंबर 2025
जनपद में हो रही ड्रोन व चोरी की अफवाहों के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस ने अपने-अपने सर्किल/थानाक्षेत्रों में रात्रिगश्त/ चेकिंग किया
पुलिस ने आमजनमानस को कानून हाथ मे न लेने और संदिग्घ व्यक्ति/वस्तु की जानकारी होने पर अपने थानें को सूचना दे तथा अफवाहो पर ध्यान न देने के संबंध मे जागरुक किया
डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के आदेशानुसार व प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा दिनांक 14/15.09.2025 की रात्रि में अपने-अपने सर्किल/थानाक्षेत्रों में पुलिस द्वारा इस अभियान में बताया गया कि संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें। ग्रामीणों से अपेक्षा है कि वे शांति एवं संयम बनाए रखें और अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहें। पुलिस प्रशासन आश्वस्त करता है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा ग्रामीणों की सुरक्षा हेतु हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं । कानून को अपने हाथ में न ले क्योकि अफवाहों के आधार पर किसी निर्दोष व्यक्ति से मारपीट करना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। किसी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु कि सूचना तत्काल नजदीकी थानों व आपातकालीन नम्बर डायल 112 पर साझा करें ।

