Sat. Apr 12th, 2025

जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जनपद में नियुक्त हुए 04 अवर अभियन्ता को नियुक्ति प्रमाण-पत्र दिया गया.

blank

सिद्धार्थनगर 04 सितम्बर 2024

जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जनपद में नियुक्त हुए 04 अवर अभियन्ता को नियुक्ति प्रमाण-पत्र दिया गया.

मुख्यमंत्री उ0प्र0 ने लखनऊ में नवनियुक्त 1334 अवर अभियन्ता,संगणक एवं फोरमैन कर्मचारियों को नियुक्ति प्रमाण-पत्र वितरित किया.

ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग में नवनियुक्त 1334 अवर अभियन्ता, संगणक एवं फोरमैन का नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में वितरण किया गया। जिसका लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0, तथा सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एस0पी0अग्रवाल की उपस्थिति में देखा गया। अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण राजकमल द्वारा जनप्रतिनिधिगण को बुके देकर स्वागत किया गया। नवनियुक्ति कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरण के अवसर पर मुख्यमंत्री उ0प्र0 द्वारा लखनऊ में नवनियुक्ति कर्मचारियों को नियुक्ति प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि प्रदेश में नियुक्ति प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है। रोजगार का उपहार युवाओ के साथ सरकार वर्तमान सरकार नौजवानों को रोजगार देने का कार्य कर रही है। आज पूरे भारत में प्रदेश की अर्थव्यवस्था दूसरे नम्बर पर है। आज प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के सबका साथ और सबका विकास के तर्ज पर कार्य हो रहा है। मुख्यमंत्री ने नियुक्त हुए अवर अभियन्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी लोग अपनी योग्यता के बल पर सफल हुए है। प्रदेश में आपकी सफलता में कोई वैरियर बनेगा तो उसे हम कड़ाई के साथ निपटेंगे।

मुख्य मंत्री उ0प्र0 में रोजगार सृजन के लिए निवेश हुआ है। प्रदेश में सड़के बन रही है बिजली का उत्पादन हुआ है। प्रदेश के विकास के लिए सर्वोत्तम प्रयास किया जा रहा है। आज आप सभी लोगो को जिस विभाग के निए नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। आप लोग अपने कर्तव्यों से अच्छा कार्य करके अपने विभाग को सर्वोत्तम ऊॅचाईयों पर ले जाने का कार्य करेगे। अंत में सभी सफल अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने अपनी शुभकामनाएं दी।

आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में नियुक्त हुए 04 अवर अभियन्ता संगणक एवं फोरमैन को पंकज कुमार यादव, आनन्द कौशल मणि त्रिपाठी, सुजीत दूबे, अभिषेक चौरसिया को विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी द्वारा नियुक्ति प्रमाण-पत्र दिया गया। जिलाधिकारी ने सभी जनप्रतिनिधिगण का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

जिलाधिकारी ने नवनियुक्त अवर अभियन्ता संगणक एवं फोरमैन को अपने संबोधन में कहा कि अपने विभाग में ईमानदारी के साथ विकास कार्येा में अपना योगदान देंगे और जनपद को आगे ले जाने के लिए अपनी भागीदारी भी सुनिश्चित करेगे। जिलाधिकारी सफल अभ्यर्थियों को शुभकानाएं दी। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी गोपाल प्रसाद कुशवाहा,व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण आदि उपस्थित थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *