दिनांक 25.05.2021
थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर
जरुरतमंदों को मास्क व गरीब महिलाओं को साड़ी वितरण किया गया
राम अभिलाष त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश-निर्देश के क्रम में व सुरेश चंद्र रावत, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण व रमेश चंद पांण्डेय, क्षेत्राधिकारी इटवा कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 25/05/2021 को प्र0नि0 इटवा वेद प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा थाना क्षेत्र के आनन्द नगर हरिजन बस्ती में पहुंच कर लोगों को वर्तमान समय में चल रही महामारी कोविड -19 के दृष्टिगत लोगों को जागरूक किया गया । लोगों को बताया गया कि नियमित रूप से हाथ धोते रहें । अनावश्यक घर से बाहर न निकलें । अगर किसी की तबियत खराब होती है तो तुरन्त दवा इलाज हेतु सीएचसी इटवा पहुंचे । किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें । इसी क्रम में प्र0नि0 द्वारा मानवीय दृष्टिकोण के तहत जरूरत मंदों को मास्क वितरण किया गया तथा गांव की गरीब महिलाओं में साड़ी वितरीत किया गया ।
(न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्रा…)
