Sat. Apr 18th, 2026

जिलाजिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में स्तरीय उद्योग बन्धु/व्यापार मण्डल की बैठक हुई सम्पन्न

सिद्धार्थनगर 28 जनवरी 2021

जिलाजिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में स्तरीय उद्योग बन्धु/व्यापार मण्डल की बैठक हुई सम्पन्न

जिला स्तरीय उद्योग बन्धु/व्यापार मण्डल की बैठक अम्बेडकर सभागार में जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई

जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा पिछली बैठक की कार्यवृत्ति की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना तथा सम्बन्धित अधिकारियों को उसके निस्तारण हेतु निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने लीड बैक अधिकारी को निर्देश दिया कि व्यापारियों के जो भी लोन के प्रकरण है उन्हें निस्तारित कराया जाये तथा व्यापारियों को परेशान न करें। जिलाधिकारी ने लीड बैंक अधिकारी को यह भी निर्देश दिया कि मुद्रा लोन तथा भारत सरकार/उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं के संबध में व्यापारियों को जागरूक करें। जिलाधिकारी को अधि0अभि विद्युत ने अवगत कराया कि विद्युत पर 100 प्रतिशत सरचार्ज माफ करने की योजना चल रही है जिसमें पंजीकरण की अन्तिम तिथि 31 जनवरी 2021 है। जिलाधिकारी ने लीड बैंक अधिकारी को निर्देश दिया कि बैंक के कर्मचारी किसी भी व्यापारी/व्यक्ति से दुर्वव्यहार ने करे।
इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0)सीताराम गुप्ता, लीड बैंक अधिकारी ओमप्रकाश अग्रहरि, उपायुक्त उद्योग दयाशंकर सरोज, अधि0 अभि0 विद्युत नौगढ़ तथा व्यापारियों आदि की उपस्थिति रही।

(न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्रा)

Related Post