सिद्धार्थनगर: दिनांक 19 नवंबर 2024
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मत्स्य विकास फाउंडेशन के गठन के संबंध में हुई बैठक
जिलाधिकारी ने सीडीओ के उपस्थिति में सहायक निदेशक मत्स्य को 15 दिन के अंदर मत्स्य विकास फाउंडेशन के गठन की समस्त तैयारियां पूर्ण करने का दिया निर्देश.
जिलाधिकारी डॉक्टर राजा गणपति आर की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार की उपस्थिति में मत्स्य विकास फाउंडेशन के गठन के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुआ।
जिलाधिकारी ने उपस्थित मछली पालन को मत्स्य विकास फाउंडेशन में लाइफटाइम सदस्यता शुल्क ₹5000 एवं सामान्य सदस्य एक साल के लिए ₹200 जमा करके ज्यादा से ज्यादा सदस्यों को जुड़ने की अपील की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि मत्स्य विकास फाउंडेशन के गठन से जनपद के मछली पालकों को मछली का उचित मूल्य प्राप्त होगा तथा अन्य कई मछली मंडियो में बिक्री के लिए विकल्प भी मिलेगा। मछली मंडी जिला प्रशासन द्वारा मुहैया कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि कई किसान एक साथ मिलकर फिश फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी बनाकर भी मछली पालन कर सकते हैं,तथा उसी मछली मंडी में बिक्री कर अच्छी आय प्राप्त कर सकते हैं।
जिलाधिकारी ने सहायक निदेशक मत्स्य को निर्देश दिया कि संबंधित उप-जिलाधिकारी से समन्वय स्थापित करके बढ़नी में ऑफिस के लिए जमीन चिन्हित कराए। उन्होंने खेसरहा ब्लॉक के पचमोहनी में राजकीय मत्स्य प्रक्षेत्र को सक्रिय करने हेतु सहायक निदेशक मत्स्य को निर्देश दिया जिससे जनपद के मछली पालकों को अपने जनपद में ही फिश सीड प्राप्त हो सके। जिलाधिकारी ने सहायक निदेशक मत्स्य को 15 दिन के अंदर मत्स्य विकास फाउंडेशन के गठन के संबंध में समस्त तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिया।
इस बैठक में सहायक निदेशक मत्स्य नंद किशोर, लीड बैंक अधिकारी आर के सिन्हा तथा मछली पालक उपस्थित थे।

