Fri. Mar 14th, 2025

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2022 मनाए जाने के संबंध में हुई बैठक

सिद्धार्थनगर 09 जून 2022

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2022 मनाए जाने के संबंध में हुई बैठक

blank blank

सिद्धार्थनगर –अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2022 को मनाये जाने के संबध में जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग की उपस्थिति में जिलाधिकारी कक्ष में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी श्री संजीव रंजन ने बताया कि जनपद स्तर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाये।

जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि इस कार्यक्रम में लगभग 5 हजार लोगो की संख्या होनी चाहिए। इसके साथ-साथ जिलाधिकारी ने महाविद्यालय, विद्यालय, स्कूलो पर कार्यक्रम आयोजित किये जाये तथा शत-प्रतिशत उपस्थिति हो।

इसके अलावा ग्राम पंचायत तथा नगर पालिका/नगर पंचायतो पर भी आयोजित किया जाये। क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं युनानी अधिकारी डा0 अशोक कुमार ने बताया कि तहसील स्तर व ब्लाक स्तर हेतु मास्टर ट्रेनर को कामन योगा प्रोटोकाल का प्रशिक्षण एवं जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारी, कर्मचारी को कामन योगा प्रोटोकाल के अनुसार योगाभ्यास कराया जायेगा।

दिनांक 21 जून को सुबह 7 से 8 बजे तक ग्राम पंचायत स्तर पर सामूहिक योगा का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त उपजिलाधिकारी नौगढ़ जग प्रवेश, जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य, जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी आदर्श तथा अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post

You Missed