Fri. Jan 31st, 2025

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में धान खरीद वर्ष 2020-21 की क्रय एजेन्सीवार कि बैठक अम्बेडकर सभागार में हुई सम्पन्न

सिद्धार्थनगर 15 अक्टूबर 2020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में धान खरीद वर्ष 2020-21 की क्रय एजेन्सीवार कि बैठक अम्बेडकर सभागार में हुई सम्पन्नblank blank

गत दिवस धान खरीद वर्ष 2020-21 की क्रय एजेन्सीवार धान खरीद किये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में अम्बेडकर सभागार में बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता कर रहें जिलाधिकारी दीपक मीणा ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजय कुमार पाण्डेय को निर्देष देते हुए बताया शासन द्वारा वर्ष 2020-21 हेतु धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य-रू0 1868.00 प्रति कुन्तल निर्धारित किया गया है। जबकि गत वर्ष 2019-20 में न्यूनतम मूल्य रू0 1815.00 प्रति कुन्तल था। इसके अतिरिक्त इस वर्ष किसानों को उतराई, छनाई व सफाई का भुगतान कृषकों को स्वयं वहन करना होगा। शासन द्वारा धान खरीद की अवधि 15 अक्टूबर 2020 से 28 फरवरी 2021 तक निर्धारित किया गया है।

जिलाधिकारी ने जनपद के किसानों से अपील करते हुए कहा है कि किसान भाई धान विक्रय से पूर्व आनलाइन रजिस्ट्रेषन कराना होगा जो जनपद के किसी भी जन सुविधा केन्द्र/साइवर कैफे के माध्यम से कराया जा सकता है। बिना रजिस्ट्रेशन के धान क्रय एजेन्सियों पर विक्रय नही किया जा सकेगा। रजिस्ट्रेशन हेतु विभाग के पोर्टल पर पंजीयन होगा। किसानों को आनलाइन रजिस्ट्रेषन हेतु किसान बही/खतौनी, फोटोयुक्त पहचान पत्र, पासबुक की छायाप्रति तथा आधार का़र्ड अनिवार्य होगा।
अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सीताराम गुप्ता ने बताया कि जनपद में कुल 92 क्रय केन्द्र स्थापित किये गये है। खाद विभाग-13, पी.सी.एफ.-53, पंजीकुत सहकारी समितियां-22, कर्मचारी कल्याण निगम-03, भा0खा0नि0-01 क्रय केन्द्र बनाये गये है। जनपद में मिलो की संख्या 10 है जिनकी क्षमता 45.5 मी0टन है जिनमें सभी मिलें सार्टेक्स युक्त है। जनपद में 1409 गांठ बोरे उपलब्ध है।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजय कुमार पाण्डेय, तथा समस्त एजेन्सियों के केन्द्र प्रभारियों की उपस्थिति रही।
जिला सूचना कार्यालय, सिद्धार्थनगर द्वारा जनहित में जारी।

(न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्र)

Related Post