Thu. Mar 13th, 2025

जिलाधिकारी के निर्देश में “ई.डी.एम” अमरेंद्र दूबे द्वारा बाँसी क्षेत्र के “28” जनसेवा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

सिद्धार्थनगर-दिनाँक 23 जून 2022

जिलाधिकारी के निर्देश में ई.डी.एम अमरेंद्र दूबे द्वारा बाँसी क्षेत्र के “28” जनसेवा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी संजीव रंजन के निर्देश के क्रम में आज दिनांक 22 जून 2022 को ई.डी.एम अमरेंद्र दूबे द्वारा तहसील बांसी क्षेत्रों के कुल 28 जन सेवा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया,

निरीक्षण में कुल 22 जन सेवा केंद्र संचालक द्वारा अपने निर्धारित स्थान पर कार्य नहीं करते हुए पाया गया इन जन सेवा केन्द्रों द्वारा प्रमाण पत्रों का निर्धारित मूल्य के सापेक्ष अधिक पैसा लिया जा रहा है तथा इन केन्द्रों द्वारा आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने में रुची भी नही ली जा रही है। इन 22 जनसेवा केंद्रों के निरस्तीकरण की कार्यवाही हेतु जिलाधिकारी को सूचना प्रेषित गई की गई है। जिलाधिकारी के निर्देश प्राप्त होते ही उक्त सभी भी जनसेवा केंद्रों की निरस्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी।

Related Post