सिद्धार्थनगर: 19 नवम्बर 2025
जिलाधिकारी ने किसान दिवस के आयोजन में सुनी किसानों की समस्या
जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभार्थियों के खाते में क्षतिपूर्ति की धनराशि प्रेषित कराने का निर्देश दिया
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि किसानो द्वारा की जा रही मांग को समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये
भारत सरकार/उ0प्र0 सरकार द्वारा चलायी जा रही तमाम योजनाओं का लाभ सभी पात्र लाभार्थियों को मिलना चाहिए-जिलाधिकारी
सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में अम्बेडकर सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया,बैठक में सर्वप्रथम पिछली बैठक की कार्यवृत्त को पढ़ा गया,जिसमें अधिकांश शिकायतों का निस्तारण करा दिया गया है। जिलाधिकारी ने किसान दिवस में उपस्थित किसानों की समस्याओं को सुना गया। जिलाधिकारी ने किसानो से कहा कि आप लोगो की जो भी शिकायते है उसे लिखित में दे जिससे समस्याओ का निस्तारण कराया जा सके। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि किसानो द्वारा की जा रही मांग को समय से पूर्ण कराये, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभार्थियों के खाते में क्षतिपूर्ति की धनराशि प्रेषित कराने का निर्देश दिया गया। सभी अधिकारीगण किसानों की समस्याओं का शत प्रतिशत निस्तारण करायें।
जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों को संबधित अधिकारियों को प्रेषित करके उनकी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कराये। भारत सरकार/उ0प्र0 सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ सभी पात्र लाभार्थियों को मिलना चाहिए। जिला कृषि अधिकारी द्वारा बैठक में आए हुए समस्त अधिकारीगण व सम्मानित कृषको को धन्यवाद ज्ञापित किया,इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी मु0 मुजम्मिल, तथा किसान यूनियन के समस्त पदाधिकारी एवं किसान व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

