Tue. Mar 10th, 2026

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से की अपील!गैस सिलेंडर एवं डीजल का अनावश्यक भंडारण न करें

सिद्धार्थनगर: 07 मार्च 2026

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से की अपील!गैस सिलेंडर एवं डीजल का अनावश्यक भंडारण न करें

सोशल मीडिया पर वायरल ईंधन संकट के दावों का सरकार द्वारा किया गया खंडन,आपूर्ति सामान्य! जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन

सिद्धार्थनगर में अफवाहों से गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़: डीएम ने कहा- एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं; अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

जिलाधिकारी ने कहा कि कालाबाजारी या जमाखोरी की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी

जिलाधिकारी ने कहा कि गैस सिलेंडर एवं डीजल को लेकर किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें

जिलाधिकारी ने कहा कि! अपनी आवश्यकता के अनुसार ही खरीदें गैस सिलेंडर एवं डीजल,ताकि अन्य व्यक्ति को न करना पड़े कमी का सामना

सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि गैस सिलेंडर एवं डीजल जैसे आवश्यक संसाधनों का अनावश्यक भंडारण न करें। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपनी आवश्यकता के अनुसार ही गैस सिलेंडर और डीजल खरीदें, ताकि किसी भी व्यक्ति को इन आवश्यक वस्तुओं की कमी का सामना न करना पड़े।

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन द्वारा गैस सिलेंडर एवं डीजल की आपूर्ति सामान्य रूप से कराई जा रही है, इसलिए घबराने या अधिक मात्रा में खरीदने की आवश्यकता नहीं है। अनावश्यक भंडारण से कृत्रिम कमी उत्पन्न हो सकती है, जिससे आम जनता को परेशानी होती है।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों पर नियमित निगरानी रखी जाए तथा कालाबाजारी या जमाखोरी की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाए।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि सभी लोग जिम्मेदार नागरिक की तरह व्यवहार करें और प्रशासन का सहयोग करें, जिससे जनपद में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुचारु रूप से बनी रहे।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि गैस सिलेंडर एवं डीजल को लेकर किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि जनपद में गैस सिलेंडर और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए घबराकर अधिक मात्रा में खरीदारी या भंडारण करने की आवश्यकता नहीं है।

जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से बचें और केवल प्रशासन द्वारा जारी की गई आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनपदवासियों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि सभी लोग जिम्मेदार नागरिक की तरह व्यवहार करें और व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *