सिद्धार्थनगर 15 फरवरी 2025
जिलाधिकारी ने तहसील डुमरियागंज का किया निरीक्षण/05 वर्ष व 03 वर्ष से अधिक समय से लंबित प्रकरणों पर जताई कड़ी नाराजगी
जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा तहसील डुमरियागंज का निरीक्षण किया गया,निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम उपजिलाधिकारी कोर्ट का निरीक्षण किया,तत्पश्चात उपजिलाधिकारी न्यायिक, तहसीलदार, नायब तहसीलदार के कोर्ट केस पत्रावली में 05 वर्ष व 03 वर्ष से अधिक समय से लम्बित प्रकरणो पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए शीघ्र निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देश दिया,इसके अलावा पारिवारिक सदस्यता प्रमाण-पत्र,पट्टा, आर.सी.वसूली, ई.डब्ल्यू.एस. प्रमाण-पत्र आदि पत्रावली का गहनता से जांच किया गया। जिलाधिकारी ने आई0जी0आर0एस0 निस्तारण आख्या को देखा,इसके पश्चात अभिलेखागार, भूलेख, संग्रह अभिलेखागार, नजारत, खतौनी कक्ष, आपूर्ति कार्यालय, डाक डिसपैच रजिस्टर,आर0के0पटल आदि विभिन्न पटलो का निरीक्षण किया। एन.पी.एस. पासबुक, जी.पी.एफ. पासबुक, को देखा गया। जिलाधिकारी ने तहसील परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था ठीक कराने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त उपजिलाधिकारी डुमरियागंज संजीव दीक्षित, उपजिलाधिकारी न्यायिक डुमरियागंज, तहसीलदार डुमरियागंज व अन्य संबधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।