Wed. Feb 11th, 2026

जिलाधिकारी ने तहसील बांसी का किया औचक निरीक्षण, लम्बित प्रकरणो को शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

सिद्धार्थनगर: 10 फरवरी 2026

जिलाधिकारी ने तहसील बांसी का किया औचक निरीक्षण, लम्बित प्रकरणो को शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी शिवशरणप्प्प्पा जी0एन0 न तहसील बांसी का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने सर्वप्रथम उपजिलाधिकारी कोर्ट का निरीक्षण किया,उन्होंने उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार के कोर्ट केस पत्रावली में 05 वर्ष व 03 वर्ष से अधिक समय से लम्बित प्रकरणो पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए शीघ्र निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देश दिया,तथा धारा-67 का मौके पर जाकर निस्तारण कराये और कब्जा भी दिलाये।

जिलाधिकारी ने पारिवारिक सदस्यता प्रमाण-पत्र, पट्टा, आर.सी.वसूली, ई.डब्ल्यू.एस. प्रमाण-पत्र आदि पत्रावली का गहनता से जांच किया गया। इसके अलावा रिकार्ड रूम, संग्रह कार्यालय, मतदाता पंजीकरण केन्द्र, राजस्व निरीक्षक कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, नजारत, आपूर्ति कार्यालय, वसूली रजिस्टर, परवाना रजिस्टर,आदि के निरीक्षण किया। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त उपजिलाधिकारी बांसी निखिल चक्रवर्ती, तहसीलदार बांसी,नायब तहसीलदार बांसी व अन्य संबधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *