सिद्धार्थनगर,न0पंचायत भारतभारी/दिनांक 31 अगस्त 2024
जिलाधिकारी ने न0पंचायत भारत-भारी के अधिशासी अधिकारी,बरिष्ठ सहायक व कनिष्ठ सहायक से मांगा स्पष्टीकरण
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डॉ राजागणपति आर0 द्वारा नगर पंचायत भारतभारी कार्यालय का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नोटिस बोर्ड पर चस्पाये गए नोटिस को चेक किया,उन्होंने जानकारी मांगी कि नगर पंचायत कब बना है? अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत भारतभारी द्वारा जानकारी दी गयी कि नगर पंचायत का गठन वर्ष 2020-21 में हुआ है। नगर पंचायत में 20 राजस्व गांव को मिलाकर बनाया गया है जिसमें 15 वार्ड है। जिलाधिकारी द्वारा 15वां वित्त/राज्य वित्त एवं केन्द्र वित्त में कितना बजट मिला है जिसके बारे में जानकारी चाही गयी। सम्पत्ति रजिस्टर, टेन्डर पत्रावली, वर्क रजिस्टर, पूर्ण नही पाया गया,अधिशासी अधिकारी द्वारा सही जानकारी नही देने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत भारतभारी का स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया। इसके अलावा वरिष्ठ सहायक तथा कनिष्ठ सहायक का स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया। नगरपंचायत में लगाये गये स्ट्रीट लाइटो का थर्ड पार्टी सत्यापन नही पाये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत भारतभारी को निर्देश दिया कि रात भर आप लोग काम करके अपूर्ण रजिस्टर व पत्रावली दिनांक 02.09.2024 तक पूर्ण कर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि समस्त कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराये।
इस मौके पर उपरोक्त के अतिरिक्त अध्यक्ष नगर पंचायत भारतभारी चन्द्र प्रकाश वर्मा उर्फ चन्दू चौधरी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत भारी राजन कुमार गुप्ता, व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।