Fri. Apr 17th, 2026

जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र संगलदीप का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर 11 जुलाई 2024

जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित संगलदीप का किया निरीक्षण/बाढ़ प्रभावित लोगो के लिए व्यवस्था कराने के दिए निर्देश.

गर्भवती महिलाओ को डिलवरी होनी है तो उन्हे नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुँचाने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश.

जिलाधिकारी डॉ0 राजागणपति आर0 द्वारा तहसील नौगढ़ के अन्तर्गत बाढ़ प्रभावित संगलदीप का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ0 राजागणपति आर0 ने निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित लोगो के लिए भोजन, पानी आदि की व्यवस्था कराये। गर्भवती महिलाओ को चिन्हित कर ले जिससे किसी भी प्रकार की समस्या न हो। एक सप्ताह के अंदर जिन गर्भवती महिलाओ की डिलवरी होनी है उन्हे नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुँचाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही लेखपाल एवं सचिव को बाढ़ प्रभावित गाँव मे रात्रि मे रहने हेतु निर्देशित किया।

इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त उपजिलाधिकारी नौगढ़ ललित कुमार मिश्रा, नायब तहसीलदार नौगढ़ व अन्य संबधित अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *