सिद्धार्थनगर: दिनांक 02 अप्रैल 2026
जिलाधिकारी ने राजकीय गेहूॅ क्रय केन्द्र नौगढ़ का किया औचक निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान क्रय केन्द्र पर गेहूं की खरीद काम पाए जाने पर जिलाधिकारी द्वारा व्यक्त की गई कड़ी नाराजगी
सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा राजकीय गेहूॅ क्रय केन्द्र नौगढ़ का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने क्रय केंद्रों पर किसानों के पंजीकरण, तौल व्यवस्था, भुगतान प्रक्रिया तथा अभिलेखों के संधारण का गहनता से निरीक्षण किया। क्रय केन्द्र पर गेहूं की कम खरीद हुई थी, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देश दिया कि क्रय केन्द्र प्रभारी स्पष्टीकरण जारी करें।उन्होंने केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया कि खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी सुचारू एवं समयबद्ध ढंग से संचालित की जाए,उन्होंने निर्देश दिया कि किसानों से सम्पर्क कर गेहूॅ खरीद में प्रगति लाये।
जिलाधिकारी ने क्रय केंद्रों पर साफ-सफाई, पेयजल, छाया एवं बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए,जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने यह भी कहा कि ई-तौल मशीनों का सही उपयोग किया जाए तथा तौल में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाए।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को गेहूं के सुरक्षित भंडारण एवं समय पर उठान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी रमेश कुमार श्रीवास्तव, मण्डी सचिव नौगढ़, तथा अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

