Thu. Apr 3rd, 2025

जिलाधिकारी ने राजकीय धान क्रय केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

सिद्धार्थनगर 21 नवम्बर 2020

जिलाधिकारी ने राजकीय धान क्रय केन्द्र का किया औचक निरीक्षणblank blank blank

जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा राजकीय धान क्रय केन्द्र मसिना चौराहा, जोगिया, तहसील नौगढ़ का औचक निरीक्षण किया गया

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा स्टाक रजिस्टर का अवलोकन किया गया। धान की कम खरीद करने के कारण जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये धान खरीद में तेजी लाने का निर्देश क्रय केन्द्र प्रभारी को दिया गया। जिलाधिकारी ने क्रय केन्द्र प्रभारी को निर्देश दिया कि किसानों के धान की शत-प्रतिशत खरीद हो जानी चाहिए।
इसके पश्चात जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा राजकीय धान क्रय केन्द्र कपिया मिश्र तहसील नौगढ़ का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा स्टाक रजिस्टर का अवलोकन किया गया। धान की कम खरीद करने के कारण जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये धान खरीद में तेजी लाने का निर्देश क्रय केन्द्र प्रभारी को दिया गया। जिलाधिकारी ने 05 दिवस के अन्दर धान की खरीद शत-प्रतिशत नही होती है तो क्रय केन्द्र को ब्लैक लिस्टेड करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि छोटे किसानों को प्राथमिकता के आधार पर धान क्रय किया जाये। इसके साथ ही साथ किसानो को किसी प्रकार की समस्या न हो, धान का तौल समय से व सही तरीके से किया जाय। किसानों के धान के मूल्य का भुगतान भी समय से कराने का निर्देश दिया गया।

(न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्रा)

Related Post