सिद्धार्थनगर: 22 नवम्बर 2025
जिलाधिकारी ने राजकीय धान क्रय केन्द्र इटवा का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि किसानो से वार्ता कर अधिक से अधिक धान को क्रय केन्द्र पर बेचने हेतु प्रोत्साहित करे
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि किसानों द्वारा क्रय किए गए धान का 48 घंटे के अन्दर उनके खाते में भुगतान करें
सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा बहुउदेशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति/राजकीय धान क्रय केन्द्र पीसीएफ/बी पैक्स इटवा का निरीक्षण किया गया,निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्टाक रजिस्टर, भुगतान रजिस्टर, सम्पर्क रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया,जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अधिक से अधिक किसानो से वार्ता कर धान को क्रय केन्द्र पर बेचने हेतु प्रोत्साहित करे तथा रजिस्टर में उसका अंकन भी करे। धान की खरीद करने के पश्चात धान को अनुबन्ध किये गये राइस मिल पर समय से धान की कुटाई हेतु भेजें,क्रय केन्द्र पर धान का स्टाक न रखें। किसानों को 48 घंटे के अन्दर उनके खाते में भुगतान करायें। जिलाधिकारी द्वारा समिति पर खाद वितरण के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया। जिलाधिकारी ने पूरी पारदर्शिता के साथ किसानों में खाद वितरण करने का निर्देश दिया। किसानों से अधिक मूल्य न लिया जाये, यदि किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त होगी तो कठोर कार्यवाही की जायेगी।

