जिलाधिकारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती पर पुष्प अर्पित कर किया ध्वजारोहण
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयन्ती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर आज प्रातः 9ः00 बजे कलेक्ट्रेट भवन पर जिलाधिकारी संजीव रंजन द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात सभी अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा सामूहिक राष्ट्रगान का गायन किया गया। ध्वजारोहण के कार्यक्रम के अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर,अपर उप-जिलाधिकारी सन्त कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रियंका वर्मा, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी मेघवरण़ व अन्य कलेक्ट्रेट के कर्मचारी व अधिकारी भी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में दो महान विभूतियों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर जिलाधिकारी संजीव रंजन, अपर उपजिलाधिकारी सन्त कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रियंका वर्मा, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी मेघवरण़ तथा कर्मचारियों द्वारा माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये।
इसी क्रम में कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारियों द्वारा भी दोनों महान विभूतियों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इसके पश्चात रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मन्दिर इन्टर कालेज के छात्र/छात्राओ द्वारा रघुपति राघव राजाराम, वैष्णव भजन का गायन किया गया। गांधी जयन्ती के अवसर पर जिलाधिकारी संजीव रंजन ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज हम सभी लोग भारत देश के महान विभूतियों का जन्म दिन मना रहे हैं।
उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी ने हमारे देश भारत को सत्य व अहिंसा का मार्ग अपनाकर भारत देश को आजाद कराया था। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी लोगों को गांधी जी के बताये हुए रास्ते पर चलकर देश की सेवा करना चाहिए। उन्होंने सत्य का मार्ग अपनाकर देश को आजाद कराया। सभी लोगों को अच्छे कर्म करने का प्रयास करना चाहिए। महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शाें को अपनाकर हमें अच्छे कर्म करना चाहिए।
जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुये कहा कि भारत को सशक्त बनाने में दोनो महापुरूषो का महत्वपूर्ण योगदान है। हमारी आने वाली पीढ़ी को महात्मा गांधी के विचारो के बारे में बताना चाहिए। महात्मा गांधी ने अंहिसा को हथियार बनाकर देश को आजादी दिलायी। आज भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। हमे सत्य के मार्ग को कभी नही छोड़ना चाहिए। अन्त में जीत सत्य की होती है।
जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को अपने दायित्व का निर्वहन सही ढंग से करने का अपील किया। जिलाधिकारी ने उपस्थित कर्मचारियों से कहा कि कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ पालन करना चाहिए। जिलाधिकारी द्वारा सभी को इस अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी मेघवरण़, अधिवक्ता सत्यदेव सिंह, अधिवक्ता जयशंकर प्रसाद मिश्रा, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रेमसागर चौधरी, नाजिर सदर गिरीश चन्द्र मिश्र, आदि लोगों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शाें व उनके द्वारा देश को आजाद करने में किये गये योगदान के बारे में संबोधित किया गया। कार्यक्रम संचालन गिरीश चन्द्र मिश्र द्वारा किया गया।
जिलाधिकारी संजीव रंजन द्वारा रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मन्दिर इन्टर कालेज के बच्चो को पुरस्कार दिया गया।इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के समस्त कर्मचारीगण अधिकारी उपस्थित रहे।