Wed. Feb 11th, 2026

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस शोहरतगढ में सुनी जनता की शिकायत

सिद्धार्थनगर 07 फरवरी 2026

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस शोहरतगढ में सुनी जनता की शिकायत

जिलाधिकारी ने संबंधित को दिए निर्देश! मौके पर जाकर समस्या का गुणवत्तापूर्ण करें निस्तारण

सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी0एन0 की अध्यक्षता में तहसील शोहरतगढ़ में सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया,तहसील शोहरतगढ़ में आयोजित सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के आयोजन के अवसर पर राजस्व, विकास, शिक्षा, पूर्ति एवं अन्य विभागों के शिकायतों की सुनवाई जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी0एन0, उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ विवेकानन्द मिश्र तथा पुलिस विभाग से सम्बंधित शिकायतों की सुनवाई क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी द्वारा किया गया।

जिलाधिकारी ने तहसील समाधान दिवस में पिछले समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के आख्या का अवलोकन किया, अवलोकन के पश्चात जिलाधिकारी ने तत्काल जिला स्तरीय टीम बनाकर मौके का जांच कराने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि भूमि से संबधित विवाद मौके पर जाकर निरीक्षण कर निस्तारण कराये।

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस शोहरतगढ़ में उपस्थित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि तहसील समाधान दिवस में प्राप्त हो रही शिकायतों एवं आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का समय से एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। इसके साथ ही शिकायतकर्ता एवं विपक्षी दोनों के समक्ष जांच कर कार्यवाही किया जाये।

जिलाधिकारी ने कानूनगो एवं लेखपालों को निर्देश दिया कि भूमि संपत्ति रजिस्टर एवं भूमि विवाद रजिस्टर अवश्य बना ले। किसी भी विभाग का तहसील दिवस का कोई भी प्रकरण लम्बित नही रहना चाहिए, यदि किसी भी विभाग का प्रकरण लम्बित पाया जायेगा तो सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। लेखपाल एवं कानूनगो मौके पर जाकर शिकायत के निस्तारण से पूर्व निरीक्षण कर उसके बाद की आख्या लगायेगे इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए।

सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के आयोजन के अवसर पर कुल 56 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए जिसमें राजस्व-44, पुलिस विभाग से सम्बन्धित-02, विकास-01, कृषि-02, जलनिगम-01, शिक्षा-01, विद्युत-02, नगर पंचायत-02, पूर्ति-01, प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत हुए। जिलाधिकारी ने राजस्व के 06 प्रार्थना-पत्रों का मौके पर निस्तारण करा दिया। तहसील दिवस में प्राप्त शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को तीन दिवस के अन्दर शत-प्रतिशत निस्तारण की कार्यवाही सम्बन्धित विभाग के अधिकारी को सुनिश्चित करने हेतु निर्र्देिशत किया गया।

सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस कार्यक्रम के इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त उपकृषि निदेशक राजेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, तहसीलदार शोहरतगढ़,तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत समस्त थानाध्यक्ष एवं खण्ड विकास अधिकारी तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *