Thu. Apr 30th, 2026

जिलाधिकारी ने सरयू नहर खण्ड प्रथम बांसी के नहरों में कराए जा रहे सिल्ट सफाई कार्य का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर 03 दिसम्बर 2025

जिलाधिकारी ने सरयू नहर खण्ड प्रथम बांसी के नहरों में कराए जा रहे सिल्ट सफाई कार्य का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने सरयू नहर खण्ड प्रथम बांसी के सिसई रजवाहा एवं मिठवल रजवाहा का निरीक्षण किया,निरीक्षण के दौरान उन्होंने सिसई रजवाहा एवं मिठवल रजवाहा के नहरों में सिल्ट सफाई/स्कैपिंग/जंगल सफाई के कार्य का निरीक्षण किया गया। सिल्ट सफाई का कार्य प्रारम्भ पाया गया।

जिलाधिकारी द्वारा सिल्ट सफाई कार्य में धीमी प्रगति पाये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये अधि0 अभि0 सरयू नहर खण्ड प्रथम बांसी को सिल्ट सफाई/स्कैपिंग/जंगल सफाई कार्य शीघ्रता से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। जेई को नियमित कार्य का निरीक्षण कर सिल्ट सफाई/स्कैपिंग/जंगल सफाई कार्य में अपेक्षित प्रगति लाने का निर्देश दिया,निरीक्षण के दौरान अधि0 अभि0 सरयू नहर खण्ड प्रथम बांसी, सहायक अभियन्ता एवं अवर अभियन्ता आदि उपस्थित थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *