Thu. Feb 6th, 2025

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में टीम समर्पण द्वारा 80 ग्रामीण प्रहरियों को किया गया वस्त्र (स्वेटर) वितरण

सिद्धार्थनगर 10 दिसम्बर 2020

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में टीम समर्पण द्वारा 80 ग्रामीण प्रहरियों को किया गया वस्त्र (स्वेटर) वितरणblank blank

टीम समर्पण द्वारा ग्रामीण प्रहरियों को वस्त्र (स्वेटर) वितरण कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी दीपक मीणा तथा विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी की उपस्थिति में ग्रामीण प्रहरियों को वस्त्र (स्वेटर) वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
ग्रामीण प्रहरियों को वस्त्र (स्वेटर) वितरण कार्यक्रम में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने ग्राम प्रहरियों से कहा कि आप लोग अपने दायित्वो का निर्वहन करते हुए गांवों में तैनात रहकर प्रशासन की मदद करते है। जिलाधिकारी दीपक मीणा तथा पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी द्वारा 80 ग्रामीण प्रहरियों को वस्त्र (स्वेटर) दिया गया।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त अपर पुलिस अधीक्षक मायाराम वर्मा, टीम समर्पण अध्यक्ष सनी उपाध्याय तथा अन्य लोग उपस्थित थे

(न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्रा)

Related Post