Fri. Jan 31st, 2025

जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर द्वारा राजकीय धान क्रय केन्द्र बर्डपुर-14,राजकीय धान क्रय केन्द्र दुल्हा दरमियानी, तहसील नौगढ़ का किया गया औचक निरीक्षण

सिद्धार्थनगर 31 अक्टूबर 2020

जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर द्वारा राजकीय धान क्रय केन्द्र बर्डपुर-14,राजकीय धान क्रय केन्द्र दुल्हा दरमियानी, तहसील नौगढ़ का किया गया औचक निरीक्षणblank blank

जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा राजकीय धान क्रय केन्द्र बर्डपुर-14 एवं राजकीय धान क्रय केन्द्र दुल्हा दरमियानी, तहसील नौगढ़ का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा द्वारा स्टाक रजिस्टर का अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी ने किसानों का पंजीकरण कराने का निर्देश दिया गया। धान खरीद की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त करते हुये धान खरीद में तेजी लाने का निर्देश क्रय केन्द्र प्रभारी को दिया गया। इसके साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि छोटे किसानों को प्राथमिकता के आधार पर धान क्रय किया जाये। इसके साथ ही साथ किसानो को किसी प्रकार की समस्या न हो, धान का तौल समय से व सही तरीके से किया जाय। किसानों के धान के मूल्य का भुगतान भी समय से कराने का निर्देश दिया गया।

सिद्धार्थनगर 31 अक्टूबर 2020/ जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा राजकीय धान क्रय केन्द्र दुल्हा दरमियानी, तहसील नौगढ़ का औचक निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा धान खरीद की के संबध में केन्द्र प्रभारी से जानकारी प्राप्त की गयी। केन्द्र प्रभारी द्वारा अभी तक धान की खरीद नही की गयी है और क्रय केन्द्र प्रभारी द्वारा धान खरीद में रूचि नही ली जा रही है। इसके साथ ही यह किसानों को धान क्रय करने हेतु प्रेरित नही कर रहे है। इस संबध मे जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी को इनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है।

(न्यूज़ 17 इंडिया चीफ एडिटर विजयकुमारमिश्र)

Related Post