Sat. Feb 1st, 2025

जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर की अध्यक्षता में रबी विपणन वर्ष (गेंहू खरीद) 2021-22 के अन्तर्गत जनपद में गेंहू खरीद किये जाने के सम्बन्ध में हुई बैठक

सिद्धार्थनगर 31 मार्च 2021

जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर की अध्यक्षता में रबी विपणन वर्ष (गेंहू खरीद) 2021-22 के अन्तर्गत जनपद में गेंहू खरीद किये जाने के सम्बन्ध में हुई बैठक

रबी विपणन वर्ष ( गेंहू खरीद) 2021-22 के अन्तर्गत जनपद में गेंहू खरीद किये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता एवं अपर जिलाधिकारी ( वि0/रा0) सीताराम गुप्ता की उपस्थिति में अम्बेडकर सभागार में बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुये जिलाधिकारी दीपक मीणा ने जानकारी देते हुये बताया कि शासन के निर्देशानुसार गेंहू खरीद का कार्य दिनांक 01 अप्रैल 2021 से प्रारम्भ होकर दिनांक 15 जून 2021 तक चलेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में गेंहू खरीद करने के लिए निम्नानुसार वर्ष 2021-22 के लिए केन्द्र निर्धारित किये गये हैं, जिसमें खाद्य विभाग के 19, पी0सी0एफ0 98, भारतीय खाद्य निगम 01 कुल 118 केन्द्रों पर गेंहू की खरीद की जायेगी। अपर जिलाधिकारी ( वि0/रा0) सीताराम गुप्ता को जिला खरीद अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि वर्ष 2021-22 में शासन द्वारा गेंहू का न्यूनतम समर्थन मूल्य रू0 1975 प्रति कुन्तल निर्धारित किया गया है। वर्ष 2020-21 में गेंहू का न्यूनतम समर्थन मूल्य रू0 1925 प्रति कुन्तल था। किसानों को गेंहू विक्रय से पूर्व आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा जो किसी भी जन सुविधा केन्द्र या साइवर कैफे से करा सकते हैं। बिना रजिस्ट्रेशन के गेंहू विक्रय नहीें किया जायेगा। रजिस्ट्रेशन हेतु विभाग के पोर्टल पर पंजीयन होगा। आनलाइन रजिस्ट्रेशन हेतु किसानों को किसान बही/खतौनी, फोटोयुक्त पहचान पत्र, बैंक पासबुक की छायाप्रति तथा आधार कार्ड अनिवार्य होगा। जनपद में 394 गांठ जूट के बोरे तथा 1461 गांठ पीपी0 बैग्स उपलब्ध हैं। कलेक्ट्रेट में कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी है जिसका नम्बर 05544-220222 है। जिसपर कोई भी किसान प्रत्येक कार्य दिवस में प्रातः 09 बजे से सायं 06 बजे तक गेंहू खरीद सम्बन्धी जानकारी/शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त ए0आर0कोआपरेटिव व समस्त केन्द्रों के प्रभारी उपस्थित रहे।

(जिला सूचना कार्यालय सिद्धार्थनगर द्वारा जनहित में जारी)

( न्यूज़ 17 इंडिया चीफ एडिटर विजयकुमारमिश्रा )

Related Post