सिद्धार्थनगर 14 सितम्बर 2022
जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में राजस्व कार्यो, कर-करेत्तर, की हुई समीक्षा बैठक
“राजस्व कार्यो, कर-करेत्तर, की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई”
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों/तहसीलदार को निर्देश देते हुए कहा कि सभी कोर्ट केस अपडेट करे। जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित समस्त एस0डी0एम0 व तहसीलदार को निर्देश दिया कि तहसीलों की मासिक रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी संजीव रंजन ने समस्त तहसीलदारों को निर्देश दिया कि राजस्व की वसूली मे तेजी लाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करे। जिलाधिकारी ने जिला आबकारी अधिाकरी को शासन से प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत वसूली बढ़ाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही बाट-माप, परिवहन, विद्युत को कैम्प लगाकर वसूली बढ़ाने का निर्देश दिया।