दिनांक 21.06.2022 थाना कपिलवस्तु जनपद सिद्धार्थनगर
जिला बदर अपराधी हुआ गिरफ्तार/ चाकू बरामद
डा0 यशवीर सिंह पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर” के आदेश पर अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में “सुरेश चंद्र रावत अपर पुलिस अधीक्षक महोदय सिद्धार्थनगर” व प्रदीप कुमार यादव क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में सूर्यप्रकाश सिंह थानाध्यक्ष थाना कपिलवस्तु के द्वारा जिलाधिकारी जनपद सिद्धार्थनगर के जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर अपने घर पर मौजूद अपराधी को एक अदद नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 45/2022 धारा 10 उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम व मुकदमा अपराध संख्या 46/2022 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त–अकबाल पुत्र मुस्तफा निवासी बर्डपुर नम्बर 07 टोला तेनुहवा थाना कपिलवस्तु जनपद सिद्धार्थनगर
बरामदगी–01 अदद चापड़ (चाकू) नाजायज
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
सूर्यप्रकाश सिंह थानाध्यक्ष, उपनिरीक्षक किशोरीलाल चौधरी, का0 दुर्गेश कुमार यादव, का0 धीरज मौर्या थाना कपिलवस्तु जनपद सिद्धार्थनगर।