सिद्धार्थनगर 12 अप्रैल 2021
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा एवं पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी द्वारा निम्नलिखित मतगणना केन्द्र/स्ट्रांग रूम का किया गया निरीक्षण

जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा एवं पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी द्वारा मतगणना केन्द्र/स्ट्रांग रूम राम औतार मेमोरियल पब्लिक स्कूल इटवा, अल फारूक इण्टर कालेज, इटवा एवं तिलक इण्टर कालेज, बांसी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा द्वारा सी0सी0टी0वी0 कैमरा, वैरीकेटिंग आदि के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने उपजिलाधिकारी/ खण्ड विकास अधिकारी को सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वैरीकेटिंग, सी0सी0टी0वी0 कैमरा आदि की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया।
इसके पश्चात विकास खण्ड खुनियांव एवं विकास खण्ड मिठवल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा द्वारा नामांकन कक्ष, सी0सी0टी0वी0 कैमरा, पेयजल, शौचालय आदि के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने खण्ड विकास अधिकारी को सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वैरीकेटिंग, सी0सी0टी0वी0 कैमरा आदि की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया।
(न्यूज़ 17 इंडिया चीफ एडिटर विजयकुमारमिश्रा)
