Wed. Apr 29th, 2026

जिला विकास समन्वय निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद डुमरियागंज की अध्यक्षता जिला ग्राम्य विकास अभिकरण द्वारा आयोजित बैठक हुई सम्पन्न

सिद्धार्थनगर 23 दिसम्बर 2020

जिला विकास समन्वय निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद डुमरियागंज की अध्यक्षता जिला ग्राम्य विकास अभिकरण द्वारा आयोजित बैठक हुई सम्पन्न

जिला विकास समन्वय निगरानी समिति (दिशा) की बैठक लोहिया कलाभवन में सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल की अध्यक्षता एवं विाायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक डुमरियागंज राघवेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा गोविन्द माधव, जिलाधिकारी दीपक मीणा, पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग की उपस्थिति में जिला ग्राम्य विकास अभिकरण द्वारा आयोजित बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे मा0 सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल के दिनाॅक 24 जुलाई 2020 को सम्पन्न जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिषा) की बैठक की तैयार की गयी कार्यवृत्त एवं अनुपालन आख्या का अवलोकन करके विभागवार समीक्षा की गयी। मा0 सांसद डुमरियागंज ने कार्यदायी संस्थाओं तथा अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूर्ण हो चुके कार्यो का शिलान्यास कराने का निर्देश दिया गया। सांसद ने गन्ना विभाग की सड़कों को पी0डब्ल्यू0डी0 को स्थान्तरित कराने का निर्देश दिया गया। अधिशासी अभियन्ता इन्डों-नेपाल बार्डर के बैठक में उपस्थित न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया।सांसद डुमरियागंज ने जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना द्वारा निर्माण करायी गयी सड़कों को हैण्डओवर कराने तथा उसकी मरमम्त करवाने हेतु निर्देश दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को जिला अस्पताल में उपलब्ध दवाओं की सूची चस्पा कराने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही इमरजेंसी में आने वाले मरीजों का सही एंग से इलाज करने का निर्देश दिया गया। सांसद ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को टी0वी0के मरीजो को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि मरीजों के खाते में प्रेषित करने का निर्देश दिया गया तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कठेला में डाक्टर तैनात करने का निर्देश दिया गया। सांसद डुमरियागंज द्वारा जनपद में श्रमिको का कैम्प लगाकर रजिस्ट्रेशन कराने हेतु ंश्रम प्रवर्तन अधिकारी की सराहना करते हुए प्रत्येक विकास खण्डों में और अधिक श्रमिको का रजिस्ट्रेशन कराने निर्देश दिया गया। प्रधानमंत्री जन विकास योजना के अन्तर्गत विद्युत विभाग के कार्य कराये जा रहे है। विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने जनपद के छूटे हुए मन्दिरों का विद्युतीकरण कराने हेतु अधि0अभि0विद्युत को निर्देश दिया गया। इस बैठक में निर्धारित किये गये एजेन्डा बिन्दु के अनुसार समीक्षा की गयी:- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, दीन दयाल अन्त्योदय योजना, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौषल योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, स्वच्छ भारत मिषन, स्वच्छ भारत मिषन ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, राष्ट्रीय भू-अभिलेखो का आधुनिकीकरण कार्यक्रम, दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना आदि कुल 30 बिन्दुओ की समीक्षा की गयी। इसके अलावा ग्राम्य अभियन्त्रण विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सड़क योजनान्तर्गत मार्गाें की प्रगति विभिन्न प्रकार की पेंशन योजनाएं राष्ट्रीय सामाजिक सहायकता सहायता कार्यक्रम, प्रधानमन्त्री आवास ग्रामीण एवं प्रधानमंत्री आवास शहरी की समीक्षा की गयी। स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत षौचालायों की प्रगति की समीक्षा की गई। जनपद में पाइप पेयजल योजना के अन्तर्गत चल रही सभी योजनाओं को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिया कि शासन की मंशानुरूप कार्य करे। किसी भी कार्य में यदि कोई समस्या आती है तो मेरे स्तर से अर्द्धशासकीय पत्र शासन को प्रेषित करे जिससे कि किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बैठक में सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल की अध्यक्षता एवं विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक डुमरियागंज राघवेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा गोविन्द माधव तथा समिति के सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया गया।
इस बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष बढ़नी श्री निसार बागी, डी0एफ0ओ0 आकाश दीप बधावन, संयुक्त विकास आयुक्त बस्ती मण्डल, बस्ती अनिल कुमार सिंह, पी.डी. सन्त कुमार, जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, डी0सी0मनरेगा संजय शर्मा, उपकृषि निदेषक लाल बहादुर यादव, जिला कृषि अधिकारी सी0पी0 सिंह, अधि0अभि0 लो0नि0वि0 (प्रा0ख0), विद्युत वितरण खण्ड सिद्धार्थनगर, जिला समाज कल्याण अधिकारी डा0 राहुल गुप्ता, जिला दिव्यांग जन सश्क्तीकरण अधिकारी एजाजुल हक, जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्र, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, जिला पंचायत राज अधिकारी आदर्श तथा जनप्रतिनिधिगण, निगरानी समिति के सदस्यगण एवं जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित थेे।

(न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्रा)

Related Post