Fri. Apr 18th, 2025

मत्स्य विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी मछुआ समाज को मिल रहा है–डॉ संजय निषाद

blank जौनपुर/दिनाँक 10 दिसंबर 2023

मत्स्य विभाग की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मछुआ समाज को मिल रहा है- डॉ संजय निषाद

पूर्व की सरकारों ने मछुआ समाज के साथ भेदभाव किया था- संजय निषाद

मझवार आरक्षण के विषय पर केंद्र एवं राज्य सरकार गंभीर हैं- संजय निषाद

मत्स्यमंत्री/जौनपुर। आज दिनांक 10 दिसम्बर दिन रविवार को निषाद पार्टी सुप्रीमो एवं कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद जनपद जौनपुर के दौरे के दौरान बढ़पुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही मत्स्य विभाग की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मछुआ समाज को सीधे तौर पर मिल रहा है उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले 9 वर्षों में देश के मछुआरों के विकास के लिए 39000 करोड रुपए आवंटित किए हैं बल्कि इसके विपरीत पूर्व की केंद्र की सरकारों ने 67 वर्ष में 3000 करोड रुपए ही आवंटित किए थे। उन्होंने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार उत्तर प्रदेश के छुआ समाज के विकास के लिए कटिबद्ध हैं। संजय निषाद ने कहा कि प्रदेश में मछुआ समाज के उत्थान हेतु विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, प्रधानमंत्री मछुआ दुर्घटना बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (मत्स्य पालन क्षेत्र हेतु), मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निषाद राज वोट योजना, मछुआ कल्याण कोष (6 मदो के तहत मछुआ समाज को आर्थिक सहायता पहुंचाने हेतु) संचालित की जा रही हैं।उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी का गठन मछुआ आरक्षण को लेकर हुआ था और आज भी निषाद पार्टी अपने मुद्दे पर अडिग है।

संजय निषाद ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस, सपा, बसपा की सरकारों ने मछुआ एससी आरक्षण के मुद्दे पर मछुआ समाज को केवल गुमराह करने का काम किया था, आज प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मछुआ आरक्षण के मुद्दे पर गंभीर है, मुख्यमंत्री ने RGI रजिस्टार जनरल ऑफ़ इंडिया को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश में मछुआ समाज को पूर्व में किस कोट के तहत आरक्षण मिलता था उसकी जानकारी मांगी गई थी, जिस पर RGI ने उत्तर देते हुए कहा है कि 193, 1941, 1951, 1961, 1971, 1981, और 1991, तक उत्तर प्रदेश में मछुआ समाज की गिनती अनुसूचित जाति में की जाती थी। संजय निषाद ने कहा कि उत्तराखंड की तर्ज पर शिल्पकार जाती नहीं जातियों का एक समूह है। जैसा कि शासनादेश जारी किया जाना है की उत्तर प्रदेश में मझवार जाती नहीं जातियों का एक समूह है और विभिन्न 16उपजातियां मझवार की पर्यायवाची जातियां हैं, प्रदेश एवं केंद्र सरकार मछुआ आरक्षण के विषय पर गंभीर है और जल्द ही सुखद परिणाम देखने को मिलेंगे।

संजय निषाद ने बताया कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के लिए भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व को बधाई दिया और कहा कि तीनो राज्य की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की देश के प्रति जवाब देही और कामकाज पर मोहर लगाई है।

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद ने चारों राज्यो में निर्बल इंडियन शोषित हमारा आमदल निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जिस प्रकार त्रेता युग मे रावण राज खत्म करने के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का साथ महाराजा गुह्यराज निषाद ने अपनी सेना देकर रावण राज को खत्म किया था। आज ठीक उसी प्रकार तीनों राज्य में कुशासन और कुप्रचार का अंत हुआ है और देशहित में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का कार्य किया है।

Related Post


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/newsind2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471