Wed. May 6th, 2026

तीन राज्यों में भाजपा की प्रचण्ड जीत पर डुमरियागंज भाजपा कार्यालय पर मनाया गया जश्न

तीन राज्यों में भाजपा की प्रचण्ड जीत पर डुमरियागंज भाजपा कार्यालय पर मनाया गया जश्न

डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर। देश के तीन राज्यों पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत और सरकार गठन की खुशी में सोमवार को डुमरियागंज नगर पंचायत स्थित भाजपा कार्यालय पर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और आतिशबाजी कर जश्न मनाया। पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से जीत का जश्न मनाया।

चुनाव का परिणाम जैसे-जैसे भाजपा के पक्ष में आते गए, कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की भीड़ बढ़ती गई। अंतिम नतीजे घोषित होते ही माहौल पूरी तरह जश्न में बदल गया और कार्यकर्ताओं के चेहरों पर खुशी साफ झलकने लगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ नारेबाजी करते हुए जुलूस जैसा माहौल बना दिया। मिष्ठान वितरण कर लोगों को बधाइयां दी गईं और एक-दूसरे को जीत की शुभकामनाएं दी गईं। पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह जीत भाजपा की “सबका साथ, सबका विकास” की नीति और जनहित में किए गए कार्यों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जनता ने पार्टी की नीतियों और नेतृत्व पर भरोसा जताया है, जिससे यह सफलता मिली है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन राज्यों में आने वाले समय में विकास और सुशासन का नया दौर देखने को मिलेगा। कार्यक्रम में नरेंद्र मणि त्रिपाठी, चंद्र प्रकाश वर्मा, गणेश विश्वकर्मा, उदयपाल वर्मा, अजय अग्रहरि, राजन अग्रहरि, प्रेम पांडेय, धर्मेश पांडेय, नवल पटेल, लालमन यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *