Thu. Mar 13th, 2025

थानाध्यक्ष थाना मोहाना द्वारा त्रिस्तरीय चुनाव के दृष्टिगत मतदान केन्द्रों का किया गया निरीक्षण,चौपाल लगाकर लोगो किया जागरूक

पीआरओ सेल/ दिनाँक 06.04.2021

थानाध्यक्ष थाना मोहाना द्वारा त्रिस्तरीय चुनाव के दृष्टिगत मतदान केन्द्रों का किया गया निरीक्षण,चौपाल लगाकर लोगो किया जागरूकblank

आज दिनांक 06.04. 2021 को श्री राम अभिलाष त्रिपाठी पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश पर एवं सुरेश चंद्र रावत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देश पर व राणा महेंद्र प्रताप सिंह क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान में जय प्रकाश दुबे थाना अध्यक्ष थाना मोहाना के नेतृत्व मे आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल व शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने हेतु थाना मोहाना पुलिस द्वारा लगातार आवश्यक कार्यवाही एवं तैयारियां की जा रही है उसी क्रम में समस्त मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करना व आवश्यक सुविधाओं/व्यवस्थाओं का जायजा लेना है जो लगातार थानाध्यक्ष द्वारा किया जा रहा और गांवों में चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। आज दिनांक 06.04.2021 श्रीमान थानाध्यक्ष जय प्रकाश दुबे द्वारा थाना मोहाना के अन्तर्गत पड़ने वाले प्राथमिक विद्यालय गढ़मौर मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया तथा लोगों से वार्ता कर आवश्यक जानकारी लेने के साथ ही सभी को निष्पक्ष एवं भयमुक्त होकर मतदान करने तथा किसी भी प्रकार के अफवाहों से बचने हेतु जागरूक किया गया। संघीय अपराध घटित होने से रोकने एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु धारा 107/116 के तहत 18 व्यक्तियों की चलानी रिपोर्ट
न्यायालय भेजी गई ।

(न्यूज़ 17 इंडिया चीफ एडिटर विजयकुमारमिश्रा)

Related Post