सिद्धार्थनगर: दिनाँकः- 20 दिसंबर 2025
थाना कठेला समय माता पुलिस ने पति-पत्नी के आपसी विवाद को सुलझाकर परिवार को बिखरने से बचाया
सिद्धार्थनगर: डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण में व मयंक द्विवेदी क्षेत्राधिकारी शोहतगढ़ के कुशल निर्देशन व श्यामदेव प्रसाद प्रभारी थानाध्यक्ष थाना कठेला समय माता के नेतृत्व में मिशन शक्ति केंद्र पुलिस टीम के अथक प्रयास से आज दिनांक 20.12.2025 को श्रीमती खुशबू व उनके पति आकाश के बीच पारिवारिक बातो से हुए मनमुटाव को लेकर दोनों पक्षों की काउंसलिंग की गई उन्हें परिवार और आपसी रिश्तों की अहमियत बताई गई। परिणाम स्वरूप दोनों पति-पत्नी आपसी मनमुटाव को समाप्त कर एक साथ हंसी खुशी सुलह कर अपने घर गए और टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताए कि अब हम दोनों के मध्य कोई समस्या नहीं है। इस प्रकार एक परिवार को बिखरने से बचाया गया,उपरोक्त परिवार के मनमुटाव को लेकर दोनों पक्षों की काउंसलिंग कर बिखरने से बचाने में थाना कठेला समयमाता पुलिस टीम के उ0नि0 नन्हेलाल मिश्रा,का0 विशाल पासवान का0सुरेश सिंह,म0आ0 करिश्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

