थाना जोगिया उदयपुर मिशन शक्ति टीम ने सुलझाया पति-पत्नी के बीच विवाद: काउंसिलिंग के बाद साथ लौटे घर
जोगिया सिद्धार्थनगर। थाना जोगिया उदयपुर की मिशन शक्ति टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद को काउंसिलिंग के माध्यम से सुलझाकर दोनों को सकुशल उनके घर भेज दिया। पुलिस की इस पहल की आमजन ने सराहना की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के निर्देशन में थाना जोगिया उदयपुर प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह के द्वारा सराहनीय पहल की गई क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवधार कुमार निवासी कलिनगर, जनपद महाराजगंज ने शिकायत की थी कि पत्नी निर्मला निवासी ग्राम कठही थाना जोगिया उदयपुर के साथ कहासुनी के चलते दोनों के बीच मनमुटाव हो गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए मिशन शक्ति टीम ने दोनों पक्षों की काउंसिलिंग की और पति-पत्नी को उनके रिश्तों, बच्चे के प्रति दायित्वों तथा पारिवारिक जिम्मेदारियों के बारे में समझाया।काउंसिलिंग के बाद दोनों पक्ष आपसी सहमति से पुनः साथ रहने को राजी हो गए और विवाद समाप्त हो गया। इसके बाद पुलिस टीम ने दोनों को सकुशल एवं खुशी-खुशी उनके घर रवाना किया।

