Mon. May 25th, 2026

थाना डुमरियागंज पुलिस ने हत्या के प्रयास व एससी-एसटी एक्ट में फरार महिला समेत 2 आरोपी को किया गिरफ्तार

थाना डुमरियागंज पुलिस ने हत्या के प्रयास व एससी-एसटी एक्ट में फरार महिला समेत 2 आरोपी को किया गिरफ्तार

डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज पुलिस ने हत्या के प्रयास व एससी-एसटी एक्ट के मुकदमे में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के बस स्टैंड से फिरोज अहमद निवासी बगही बारी थाना पीपीगंज गोरखपुर व पूजा गौतम पत्नी लालजी गौतम निवासी रेहरा थाना डुमरियागंज को दबोचा। दोनों आरोपी थाना डुमरियागंज पर दर्ज मुकदमा संख्या 106/2026 धारा 109 (1) बीएनएस व 3 (2) अ एससी/एसटी एक्ट में वांछित थे। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी कर दोनों को न्यायालय भेज दिया। इस सराहनीय कार्य में उपनिरीक्षक अमला यादव, हेड कांस्टेबल इकरामुल्लाह, आरक्षी सत्यराम यादव, अभिषेक यादव व महिला आरक्षी नीलम यादव शामिल रहीं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *