सिद्धार्थनगर: दिनांक 06 अक्टूबर 2025
थाना डुमरियागंज मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा सरस्वती इण्टर कालेज मोतीगंज की छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन के सम्बन्ध में किया गया जागरुक
थाना डुमरियागंज मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र के सरस्वती इण्टर कालेज मोतीगंज की छात्राओं को मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम के तहत महिला सशक्तिकरण, एंटीरोमियो अभियान एवं साइबर अपराध सुरक्षा के क्रम में पम्पलेट वितरित कर शासन द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन के सम्बन्ध में जागरुक किया गया।
डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा “महिला सशक्तिकरण व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता/पिंक कोबरा (मिशन शक्ति) फेज 5.0अभियान” के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में, बृजेश कुमार वर्मा क्षेत्राधिकारी डुमरियांगज के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक 06.10.2025 को प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज के नेतृत्व में थाना डुमरियागंज मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत मे थानाक्षेत्र के सरस्वती इण्टर कालेज मोतीगंज की छात्राओं को सुरक्षा के सम्बन्ध मे जागरूकता अभियान के तहत महिलाओ व बालिकाओं के साथ होने वाले अपराधों के प्रति तथा महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक किया गया तथा महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड लाइन के सम्बन्ध में जानकारी दी गई । इसके साथ-साथ छात्राओं को निर्भिक होकर शिक्षित एवम् सक्षम बनकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया यातायात नियमों के पालन के लिये निर्देशित किया गया।

