सिद्धार्थनगर/दिनांक 16 फरवरी 2025
थाना त्रिलोकपुर पुलिस ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय
डा0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सिद्धार्थ अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में बृजेश कुमार वर्मा क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के पर्यवेक्षण में विजय शंकर सिंह थानाध्यक्ष थाना त्रिलोकपुर मय हमराह टीम द्वारा आज दिनांक 16.02.2025 को मु0अ0सं0 03/2025 धारा 64(2)च,64(2)ट, 351(3)बीएनएस व 5ट/6 पोक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त अशोक कुमार चौधरी पुत्र स्व0 दुनियापति निवासी सेहरी थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय भेजा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह थाना त्रिलोकपुर,उ0नि0 कुन्ज बिहारी तिवारी थाना त्रिलोकपुर,हे0का0 श्रवण कुमार यादव, का0 अनुराग तिवारी थाना त्रिलोकपुर।