Mon. May 4th, 2026

थाना पथरा बाजार पुलिस ने चोरी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल, कब्जे से चोरी किये हुये 05 मोबाइल व 01 साइकिल बरामद

सिद्धार्थनगर
दिनांक 19-06-2020

थाना पथरा बाजार पुलिस ने चोरी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल, कब्जे से चोरी किये हुये 05 मोबाइल व 01 साइकिल बरामद

*विजय ढुल, पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर* द्वारा “अपराध की रोकथाम एंव अपराधियों की गिरफ्तारी” हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, श्री मायाराम वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में व महेन्द्र सिंह देव, क्षेत्राधिकारी, डुमरियागंज के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 19-06-2020 को महेंद्र चौहान, थानाध्यक्ष थाना पथरा बाजार के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 44/2020 धारा 379/411/188/269/270 भादवि व 03 महामारी अधिनियम व 51ख आपदा प्रबन्धन अधिनियम पंजीकृत कर त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना पथरा बाजार पुलिस बल द्वारा संबन्धित अभियुक्त को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से चोरी किये हुये 05 अदद मोबाइल व 01 अदद साइकिल बरामद किया गया व अभियुक्त को माननीय न्यायालय/जेल भेजा गया ।

*बरामदगी का विवरण*
01. 05 अदद मोबाइल सेट
02. 01 अदद एटलस साइकिल

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*
01.पप्पू पुत्र बेचन साकिन अमारीडीहा थाना सोनहा, जनपद बस्ती ।

*गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरणः-*
01. महेन्द्र चौहान, थानाध्यक्ष थाना पथरा बाजार, जनपद सिद्धार्थनगर ।
02. मु0 आरक्षी सुभाष चन्द चौहान थाना पथरा बाजार जनपद सिद्धार्थनगर ।
03. आरक्षी अतर सिंह यादव थाना पथरा बाजार जनपद सिद्धार्थनगर ।

Related Post