थाना भवानीगंज पुलिस ने शांति भंग की आशंका में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भवानीगंज पुलिस ने शांति भंग की आशंका में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के निर्देशन में थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मो. इजहार चौधरी पुत्र ऐनुल्लाह निवासी महतिनिया थाना भवानीगंज को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर न्यायालय भेजा। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राममिलन सिंह एवं कांस्टेबल अनीत वर्मा शामिल रहे।

