Thu. Apr 30th, 2026

थाना भवानीगंज पुलिस ने 03 वर्षीय बच्ची की हत्या की वांछित अभियुक्ता सौतेली माँ को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा

जनपद सिद्धार्थनगर: दिनांक 09 दिसंबर 2025

सिद्धार्थनगर : 3 वर्षीय बच्ची से दुकान का कुछ समान नुकसान हो जाने के कारण सौतेली मां ने दुपट्टे से कस कर उतारा मौत के घाट ….

थाना भवानीगंज पुलिस ने 03 वर्षीय बच्ची की हत्या की वांछित अभियुक्ता सौतेली माँ को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा

दिनांक 07/12/2025 को थानाक्षेत्र भवानीगंज के ग्राम चौराबनगवा में 03 वर्षीय बच्ची को सौतेली मां द्वारा हत्या करने के संबन्ध में थाने पर सूचना मिली थी जिसके संबन्ध में थाना स्थानीय पर दिनांक 08.12.2025 को मु0अ0सं0 144/2025 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।

डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना भवानीगंज पुलिस की टीम गठित कर अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत, प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण व बृजेश कुमार वर्मा क्षेत्राधिकारी डुमरियागजं के निर्देशन मे एवं बृजेश सिंह थानाध्यक्ष भवानीगंज मयफोर्स के नेतृत्व में आज दिनांक 09/12/2025 को 24 घण्टे के भीतर कार्यवाही करते हुए वांछित अभियुक्ता खुशी पत्नी महेश अग्रहरी निवासी चौराबनगवा हाल पता चकचई थाना भावानीगंज को बयारा पेट्रोल पम्प के आगे से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय भेजा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *