सिद्धार्थनगर: दिनांक 04.06.2025
थाना मोहाना पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित एक नफर वारण्टी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
डॉ0 अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश पर एवं प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन पर व मयंक द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में तथा रोहित कुमार उपाध्याय थानाध्यक्ष मोहाना के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 सर्वेश यादव,हे0का0 योगेश कुमार,का0 प्रशान्त सिंह ने आज दिनांक 04.06.2025 को अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वाद संख्या 363/2022 धारा 323/504/506 भा0द0वि0 व 3(1)ध एससी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर वारण्टी सहाबुद्दीन पुत्र मो0 हई निवासी पनेरी थाना मोहाना को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।

