सिद्धार्थनगर: 05 अप्रैल 2026
थाना मोहाना पुलिस ने 01 नफर वांछित/वारण्टी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
सिद्धार्थनगर: डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर एवं प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर व विश्वजीत सौरयान क्षेत्राधिकारी सदर, के कुशल पर्यवेक्षण में जितेन्द्र सिंह थानाध्यक्ष मोहाना के कुशल नेतृत्व मे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे वांछित/वारण्टी के तहत फौ0 वाद संख्या 13321/2021 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम थाना लोटन जनपद सिद्धार्थनगर से सम्बन्धित वारण्टी शिवम पुत्र बाबूराम साकिन मुजहनिया थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।
जनपद में आमजनमनस के सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपराधियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा सतत कार्यवाही जारी रहेगी।

