सिद्धार्थनगर: दिनांक 10 दिसंबर 2025
थाना लोटन साइबर पुलिस टीम ने शत प्रतिशत फ्राड की रकम पीड़ित को 12 घंटे के अंदर वापस कराया
सिद्धार्थनगर: ग्राम अमहट, थाना लोटन निवासी विनय कुमार चौबे के साथ दिनांक 09-12-2025 को नौकरी के नाम पर ऑनलाइन ठगी हुई। ठग ने खुद को “अंजली शर्मा, HR” बताकर UPI के जरिए ₹2000 हड़प लिए और फोन स्विच ऑफ कर दिया,पीड़ित विनय कुमार चौबे ने अत्यन्त सजगता दिखाते हुए आज सुबह राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराई । दिनेश कुमार सरोज, थानाध्यक्ष लोटन व थाने के साइबर टीम को शिकायत मिलते ही त्वरित गति से कार्यवाही की गयी।
थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज ने स्वयं फोन पर आरोपी से संपर्क किया, पुख्ता साक्ष्य एवं लोकेशन बताने पर आरोपी ने स्वेच्छा से राशि वापस कर दी। आरोपी का सिम एवं आईएमईआई नम्बर ब्लाक कराने की कार्यवाही की जा रही है। आरोपी का एकाउण्ट नम्बर भी म्यूल एकाउण्ट के रूप मे चिन्हित कर जांच करायी जायेगी,थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज ने बताया कि यह सम्पूर्ण सफलता पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन,जनपद सिद्धार्थनगर, द्वारा समय-समय पर कराई जा रही साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एवं त्वरित राशि रिकवरी विषयक विशेष ट्रेनिंग तथा प्रशांत कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के कुशल पर्यवेक्षण का प्रत्यक्ष परिणाम है,उनके द्वारा दी गई ट्रेनिंग के कारण ही थाना स्तर पर त्वरित समन्वय, सर्विलांस उपयोग एवं बैंक नोडल अधिकारियों से संपर्क जैसे कदम इतनी तेजी से उठाए जा सके,पुलिस ने जनता से अपील की है कि छोटी-बड़ी हर ठगी की शिकायत तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं cybercrime.gov.in पर करें ।

