दिवंगत पत्रकार को प्रेस क्लब ने दी श्रद्धांजलि
सिद्धार्थनगर। पिछले दिनों इटवा क्षेत्र के सहारा उर्दू के पत्रकार मोहम्मद शाहबान के आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा का आयोजन प्रेस क्लब के द्वारा विकास भवन सभागार में किया गया। जिसमें प्रेस क्लब संस्थापक अविनाश कुमार आजाद के नेतृत्व और भारत कनौजिया की अध्यक्षता में सभा में आए हुए तमाम पत्रकारों ने मोहम्मद शाबान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बताते चले कि पिछले सप्ताह अचानक हृदय गति रुक जाने से मोहम्मद शाहबान की मृत्यु हो गई थी। वह सहारा उर्दू समाचार पत्र से काफी दिनों से जुड़े हुए जुझारू पत्रकार थे। अल्प आयु में उनकी असामयिक मौत पर सभी को बहुत दु:ख हुआ और तमाम पत्रकारों ने अपने-अपने तौर पर दिवंगत आत्मा के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। परिवार के आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जल्द ही शोक संतृप्त परिवार के लिए एक माकूल धनराशि उनके परिवार को पहुंचाई जाएगी।
इस अवसर पर प्रेस क्लब राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश कुमार आजाद,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं प्रदेश प्रभारी विजय कुमार मिश्र,प्रेस क्लब जिलाध्यक्ष भारत कन्नौजिया, महामंत्री मनोज पासवान, रविंदर गौड़, असदुल्लाह खान,मनोज भगवान, उमेश प्रताप सिंह, श्रमजीवी पत्र यूनियन उ0प्र0 के अध्यक्ष डॉक्टर जावेद कमाल,संतोष कुमार के साथ दर्जनों में पत्रकार वहां उपस्थित रहे। बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि जल्द ही शोक संतृप्त परिवार के लिए एक माकूल धनराशि उनके परिवार को पहुंचाई जाएगी। दु:ख की इस घड़ी में प्रेस क्लब दिवंगत परिवार के साथ खड़ा है।

