दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति ने की जरूरतमंद छात्र की आर्थिक सहायता
दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति (उ०प्र०) गोरखपुर के ओर से आज दिनांक 11 अक्टूबर, 2020 को अशोक नगर, बशारतपुर स्थित श्री माता दुर्गा मन्दिर के सभागार में समिति के कार्यकारिणी एवं सक्रिय सदस्यों की आकस्मिक बैठक आयोजित कर जनपद महराजगंज के मिठौरा ब्लॉक, ग्राम-बेलवा रजवल निवासी छात्र सूर्यदेव पाण्डेय के उच्च शिक्षा में प्रवेश हेतु आर्थिक सहायता की गयी। सहयोगी सदस्य इं० अरविन्द पाठक, अरविन्द पाण्डेय, प्रसन्न पाण्डेय, रामाधार पाण्डेय, अशोक मिश्र, रजनीश मिश्र, अनन्त मिश्र, दीना नाथ मिश्र, कैलाश नाथ पाठक, अनिल मिश्र, दिग्विजय मिश्र, कर्नल राम मोहन पाण्डेय आदि से आर्थिक सहयोग के रूप में प्राप्त कुल धनराशि रुपये पच्चीस हजार एकत्रित कर समिति के अध्यक्ष पं० शरद चन्द्र पाण्डेय ने जरूरतमंद छात्र के बैंक खाते में डिजिटल ट्रांसफर किया।
उक्त बैठक में आशुतोष मिश्र, गौरव पाण्डेय, सूरज पाण्डेय, अश्विनी पाण्डेय, विनोद मिश्र आदि उपस्थित रहें। बैठक की अध्यक्षता पं० शरद चन्द्र पाण्डेय एवं संचालन महामंत्री अमरनाथ मिश्र ने किया। समिति के महराजगंज प्रतिनिधि विनोद मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
प्रेषक:- अनन्त मिश्र (संगठन मंत्री)दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति (उoप्रo) गोरखपुर।