Mon. Apr 7th, 2025

दैनिक पंचांग एवम राशि फल, दिनाँक-17 – 05 – 2021 (सोमवार) सूर्योदय :05.48 am,सूर्यास्त :06.58 pm,सूर्य राशि :वृषभ , विक्रम संवत 2078

दैनिक पंचांग एवम राशि फल, दिनाँक-17 – 05 – 2021 (सोमवार) सूर्योदय :05.48 am,सूर्यास्त :06.58 pm,सूर्य राशि :वृषभ , विक्रम संवत 2078 blank
————————————————–
दैनिक पंचांग एवम राशि फल
:17 – 05 – 2021(सोमवार)
सूर्योदय :05.48 am
सूर्यास्त :06.58 pm
सूर्य राशि :वृषभ

चन्द्रोदय :09.55 am
चंद्रास्त :11.52 pm
चन्द्र राशि :मिथुन कल 06:53 am तक, बाद में कर्क
विक्रम सम्वत :विक्रम संवत 2078
अमांत महीना :बैशाख 6
पूर्णिमांत महीना :बैशाख 20
पक्ष :शुक्ल 5
तिथि :पंचमी 11.35 am तक, बाद में षष्ठी
नक्षत्र :पुनर्वसु 1.22 pm तक, बाद में पुष्य
योग :शूल 2.51 am तक, बाद में गण्ड
करण :बालव 11:35 am तक, बाद में कौलव तैतिल
राहु काल :7.30 am – 9.10 am
कुलिक काल :2.11 pm – 3.52 pm
यमगण्ड :10.51 am – 12.31
अभिजीत मुहूर्त :11.57 AM – 12.49 PM
दुर्मुहूर्त :12:49 pm – 01:42 pm, 03:27 pm – 04:20 pm

मेष
आज आप परिवार वालों के साथ सुखद समय बितायेंगे। सामाजिक स्तर पर आपका रूतबा बढ़ेगा। प्रेम-संबंधों में आपको सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए मित्र से आर्थिक मदद मिल सकती है। विदेश यात्रा का आपको मौका मिल सकता है। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा हो सकती है। आज कुछ अच्छे लोगों से भी आपकी मुलाकात हो सकती है। मदद के लिये लोग आसानी से मिल जायेंगे।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : गहरा नीला
वृष
आप नियमों का पालन करने के लिए आज बाध्य हैं। इसके कारण परियोजनाओं में देरी हो सकती है। आपके वरिष्ठ आपके साथ आज अनैतिक व्यवहार कर सकते है। आज के दिन आप कूटनीति और चतुराई का प्रयोग कर चीजों को नियंत्रित करने का प्रयास कर सकते हैं। आर्थिक रूप से चीजें आपके लिए स्थिर रहेंगी। आपका पारिवारिक-जीवन सुचारू बना रहेगा, बशर्ते आप अपने शांति और धैर्य बनाए रखें। बिजनेस में भी तरक्की सामान्य रूप से बनी रहेगी।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : पीला रंग
मिथुन
धन लाभ हो सकता है। ऐसे काम से फायदा होगा जो लंबे समय तक चलेगा। कई तरह के रोचक विचार और योजनाएं आज बन सकती हैं। अविवाहित लोगों का विवाह भी तय हो सकता है। आप बुद्धि से अपने काम पूरे करवा सकते हैं। आज आप खुद को साबित करके दिखा देंगे। दोस्तों और परिवार से सहयोग मिलनेके योग हैं। कोई अच्छी खबर भी आज आपको मिल सकती है। आप खुश हो जाएंगे। बेरोजगार लोगों के लिए दिन अच्छा कहा जा सकता है।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग
कर्क
आज कामकाज के मोर्चे पर आपको सबसे स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। किसी कारणवश परिवार में विघटन की स्थितियां उत्पन्न हो सकती है। किसी प्रिय इंसान से भेंट होगी। अपनी शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता बनाए रखने के लिए आज आपको कष्ट का अनुभव होगा। आपको वाणी पर थोड़ा लगाम लगाने की आवश्यकता है, नहीं तो आपके संबंधों में दरार पड़ सकती है। आपके कार्यस्थल पर बदलाव हो सकते हैं।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : पीला रंग
सिंह
आज आपका उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित कर सकता है। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज आप किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर पर जा सकते हैं। अपने किसी काम में आपको दोस्त की मदद मिल सकती है। उधार लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। आज आप रिश्तों की गंभीरता को समझने की कोशिश कर सकते हैं। बच्चों के साथ आप ख़ुशी के पल बिता सकते हैं। आज वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतनी चाहिए।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग
कन्या
अत्यधिक फिजूलखर्ची वित्तीय कठिनाइयों को दावत दे सकती है। आप चिड़चिड़े महसूस करेंगे और आपका आत्मविश्वास स्तर गिर सकता है। आपके गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध काम कर सकते हैं और आपकी चिंताओं का कारण बन सकते हैं। नया उद्यम शुरू करने या किसी भी सौदे को अंतिम रूप देने के लिए आज अच्छा समय नहीं है। आपके बच्चों का स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों की अपेक्षाएं आपसे बढ़ सकती है।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग
तुला
सोचे हुए पुराने काम शुरू करें। फायदा हो सकता है। आज आप अच्छा महसूस करेंगे। सामूहिक और सामाजिक काम के लिए दिन अच्छा है। परिवार के ज्यादातर काम आपको निपटाने पड़ सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। किसी तरह के निवेश की योजना भी बना सकते हैं। धन लाभ हो सकता है। उधारदिया गया पैसा आपको मिल सकता है। ऑफिस और बिजनेस में आपके लिए गए फैसले बड़ा फायदा देने वाले होंगे।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : भूरा रंग
वृश्चिक
आज आप नये कामकाज में जीवनसाथी की सलाह से आगे बढ़ें। नया काम करने का मन बनेगा। निवेश शुभ रहेगा। रोजगार में वृद्धि की संभावना हैं। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। भवन पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। दोस्त मिलेंगे। जल्दबाजी न करें। कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति जो अब तक आपके लिए बाधा बन रहा था वो अब आपकी मदद को आगे आएगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग
धनु
आज आपका ध्यान आध्यात्म की ओर अधिक लगा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को करियर से रिलेटेड अच्छे मौके मिलेंगे। नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है। ऑफिस में कोई जूनियर आपसे मदद मांग सकता है। आप उनकी मदद करने में सफल भी रहेंगे। आपको धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपका मन खुश रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। सेहत के मामले में आप फिट रहेंगे। घर में सुबह-शाम घी का दीपक जलाएं, करियर में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : भूरा रंग
मकर
परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से उच्च अध्ययन के लिए प्रवेश पाने वाले विद्यार्थी सफल होंगे। व्यवसायी में लंबें समय से चली आ रही जटिल समस्याओं का समाधान भी जल्द हो जाएगा। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा लेकिन आपको अपने खर्चों पर संयम रखने की भी आवश्यकता है। बेकार की गतिविधियों पर समय और ऊर्जा नष्ट न करें। अगर आप अविवाहित हैं, तो आपको शादी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकतें हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, साथ ही आप अपने शुभचिंतकों के सहयोग का आनंद लेंगे।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग
कुंभ
आज आप मजबूती और धैर्य से काम लेंगे। दिनभर पैसों के बारे में ही सोचते रहेंगे। भूमि और प्रॉपर्टी के कामों से भी धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो आपके सामने कुछ और काम आ सकते हैं। रोजमर्रा के कामकाज ज्यादा ही रहेंगे। थोड़े समय में सब ठीक हो जाएगा। धैर्यरखें। ऑफिस में अपनी प्रगति के बारे में विचार करेंगे। आगे बढ़ने के लिए आपको कुछ नया सीखना होगा। सेहत संबंधी मामलों में आपकी चिंता कम हो जाएगी।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : बैंग
मीन
आज आपको परिवार और जमीन-जायदाद के मामलों पर ध्यान देना जरूरी है। मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते है। वाणी में हल्के शब्दों के इस्तेमाल से बचें। किसी इंसान के बहकावे में न आएं। दूर से शुभ समाचार हासिल होंगे। बजट के अनुसार खर्च करें। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और अपना आपा खोने से बचें। आज आप किसी अलग संस्कृति या किसी दुसरे देश के रहने वाले के प्रति आकर्षित हो सकते हैं।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : नीला रंग

आज ही संपर्क करें उन समस्याओं के लिए जिनका कोई समाधान नहीं है।(8329050382)
• वित्तीय संकट
• तनाव और चिंता
• अपने पति या पत्नी के साथ संबंध
• व्यापार में नुकसान
• नौकरी नहीं मिल पा रही है
ज्योतिष & वस्तु
स्वामी उमेशानंद जी महाराज
संस्थापक-रघुकुल सेवा संस्था(रजि.)
रघुकुल ज्योतिष केंद्र
१०७राम बलराम अपार्टमेंट पाच अंबा अंबाबाड़ी
ज्योतिष परामर्श हेतु सम्पर्क करें- तुलिंज रोड नालासोपारा पूर्व पालघर मुंबई (४०१२०९)
मो.8329050382

Related Post