दैनिक पंचांग एवम राशि फल–10 – 05 – 2021
(सोमवार) सूर्योदय :05.52 am,सूर्यास्त :06.54 pm.सूर्य राशि :मेष
————————————————————————–
दैनिक पंचांग एवम राशि फल
10 – 05 – 2021(सोमवार)
सूर्योदय :05.52 am
सूर्यास्त :06.54 pm
सूर्य राशि :मेष
चन्द्रोदय :04.56 am
चंद्रास्त :05.50 pm
चन्द्र राशि :मेष
विक्रम सम्वत :विक्रम संवत 2078
अमांत महीना :चैत्र 28
पूर्णिमांत महीना :बैशाख 13
पक्ष :कृष्ण 14
तिथि :चतुर्दशी 9.55 pm तक, बाद में अमावस्या
नक्षत्र :अश्विनी 8.25 pm तक, बाद में भरणी
योग :आयुष्मान 9.39 pm तक, बाद में सौभाग्य
करण :विष्टि 8:41 am तक, बाद में शकुनि 9:55 pm तक, बाद में चतुष्पद
राहु काल :7.30 am – 9.10 am
कुलिक काल :2.11 pm – 3.52 pm
यमगण्ड :10.51 am – 12.31 pm
अभिजीत मुहूर्त :11.57 AM – 12.49 PM
दुर्मुहूर्त :12:49 pm – 01:41 pm, 03:26 pm – 04:18 pm
मेष
मेष राशि वालों के लिए दिन सामान्य से थोड़ा काम बेहतर रहने वाला है। आज दैनिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं लेकिन आपको हिम्मत नहीं हारनी है। अपने कार्यों में लगे रहें। आज थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है और अपने आसपास के माहौल पर भी निगाह बनाकर रखनी की सलाह आपकाे दी जा रही है। आज आपको दिल के बजाय दिमाग से काम लेना है। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास नहीं करना है। जिन लोगों को अपने पैसा उधार दिया हुआ है आज उनसे पैसा वापस लौटने के योग दिखाई दे रहे हैं। आज उन लोगों को याद दिलाएं। आज परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। इससे रिश्ते में मजबूती आएगी और पारिवारिक माहौल बेहतर होगा।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : मोर नीला
वृष
आज घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। विद्यार्थी अपना समय अध्ययन में लगायेंगे, इससे उन्हें सफलता मिलेगी। आप सुबह के समय वर्क आउट शुरू कर सकते हैं, जिससे आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे, आपका दिन फेवरेबल रहेगा । सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपका कामकाज बहुत शानदार रहेगा। गायत्री मंत्र का जप करें, समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज दोपहर बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात के योग भी आपकी राशि में दिखाई देते हैं।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : भूरा रंग
मिथुन
आपको व्यावसायिक जीवन में कुछ बेहतरीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिनका उपयोग आप अपने लाभ के लिए कर सकते हैं। किसी बुद्धिमान व्यक्ति से मिलने वाली महत्वपूर्ण सलाह पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि आप उस से अत्यधिक लाभ अर्जित कर सकते हैं। विचारों का आदान-प्रदान भी आपको बहुत लाभ दिला सकता है। आपको अपने पिता के सुझाव का स्वागत करना चाहिए क्योंकि यह आपके लिए कुछ नए वित्तीय मार्ग खोलने में मदद कर सकता है। आपकी मां का स्वास्थ्य चिंता का कारण हो सकता है। चल और अचल संपत्तियों के बारे में नए निर्णय लेने से बचें।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : चंदन सफेद
कर्क
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से कम बेहतर है आज कानूनी मामलों में आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है आज कानूनी मामले आपके पक्ष में नहीं है इसलिए कानूनी पचड़े में पढ़ने से बचें आज नकारात्मक विचार आप को घेरने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन सकारात्मकता बनाए रखना आपके लिए जरूरी है अच्छी बात यह है कि आज संपत्ति मेला बाप की राशि में दिखाई देते हैं आज अचल संपत्ति से आपको फायदे हो सकते हैं अच्छा सौदा आज आप कर सकते हैं व्यापारी हैं कारोबारी तो आपके लिए साझे का बिजनेस आज अच्छा रहने वाला है।
भाग्यशाली दिशा : पूर्
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : हल्का नीला
सिंह
आज जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको धन कमाने का नया जरिया प्राप्त हो सकता है। साथ ही उनके साथ बिताएं गए कुछ पल आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनायेंगे। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है। आपके अत्यधिक क्रोध से कोई बना हुआ काम बिगड़ भी सकता है, इसलिए आपको अपने गुस्से पर पूर्ण नियंत्रण रखना चाहिए। आप खुद को उर्जा से भरा हुआ फील कर सकते हैं जिससे आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए, बल्कि सावधानीपूर्वक फैसला लेना चाहिए।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग
कन्या
आप व्यावसायिक यात्रा कर सकते हैं। भाग्य आज आपका साथ दे रहा है और इसलिए आप व्यावसायिक जीवन के संबंध में नई योजनाएं बना सकते हैं। किन्तु किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करते समय सावधान रहें। आर्थिक लेन—देन सोच—समझकर करें अन्यथा कठिनाइयां आ सकती हैं। न चाहते हुए भी आपको सामाजिक समारोहों का हिस्सा बनना पड़ सकता है। इससे आपको स्वास्थ्य सम्बंधित परेशानी भी हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत का ख़्याल रखें अन्यथा परेशानी हो सकती है। आज धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका आपको मिलेगा आज आपकी राशि में खर्च किया संकाय में दिखाई दे रही है इसलिए खर्च करते समय आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : नीला रंग
तुला
तुला राशि वालों के लिए बुधवार आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज मित्रों से भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। अगर आपका कोई कार्य रुका हुआ है तो उसमें आज मित्रों का सहयोग आप ले सकते हैं मित्रों के सहयोग से आके रुके हुए कार्यों में आज पूर्णता आएगी। आज धन लाभ के योग भी आपकी राशि में दिखाई देते हैं दोपहर बाद कुछ नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी लेकिन सावधान रहिएगा आज आपको कई तरह के प्रस्ताव आ सकते हैं लुभावने प्रस्तावों में पढ़ने से आपको आज बचना है आज बुद्धि का इस्तेमाल आपको करना है कोई भी निर्णय करने से पहले मन का नहीं बल्कि दिमाग का इस्तेमाल करें आज चतुराई भी आपके लिए बेहद आवश्यक है किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना आपके लिए आज ठीक नहीं रहेगा।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग
वृश्चिक
आज आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम कर सकते हैं। आपका कुछ अच्छा खाने का मन कर सकता है। घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। अध्यात्म के मामले में आपका दिन अनुकूल रहेगा, आध्यात्मिकता की ओर रुझान हो सकता है। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न हो सकते हैं। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। करियर में आपको कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। साथ ही आपका सकारात्मक रवैय्या करियर में आपको बेहतरी दिलायेगा। अपने गुरु को आशीर्वाद लें, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : हल्का हरा
धनु
व्यावसायिक उद्यम लाभ ला सकते हैं। व्यापार में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। नवीन सौदे लाभदायक रहेंगें और मददगार लोग आपको किसी भी मुश्किल पेच को दूर करने में मदद करेंगे। मातृ संबंध मौद्रिक लाभों के साधन के रूप में कार्य कर सकते हैं। छात्रों को अपने एकाग्रता के स्तर पर ध्यान देने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। विवाह योग्य जातक शादी के बंधनों में बंध सकते हैं। आप में से कुछ पीठ एव घुटनों के दर्द से पीड़ित हो सकतें हैं। साझीदार से आपको आज अच्छे लाभ होने के योग बने हुए हैं।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : हल्का लाल
मकर
मकर राशि वालों के लिए बुधवार का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है आज आपको अपनी इमानदारी पर बने रहना है आज आपका स्वभाव आपकी वाणी दोनों ही महत्वपूर्ण है अपनी वाणी से आज आपको कोई भी ऐसे शब्द नहीं निकालने जो दूसरों को बुरे लगते हो दूसरों के मन को परेशान करने वाले हैं आज किसी के कार्य में बेवजह हस्तक्षेप करना आपके लिए उचित नहीं है जब तक कोई ना कहीं सलाह देना भी ठीक नहीं रहेगा अगर आप कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो कुछ कठिनाइयां आपको उठानी पड़ सकती है लेकिन इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है मेहनत करते रहिए आपको सफलता जरूर मिलेगी।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : नीला रंग
कुंभ
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको किसी से कोई उपहार मिलेगा। इससे आपका मन खुश रहेगा। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे।साथ ही वो आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे। बिजनेसमैन को बेहतर अपॉर्चुनिटिज़ मिलेगी। गाय को रोटी खिलाएं, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। आज परिवार के सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : हरा रंग
मीन
नए वाहन या संपत्ति खरीदने के लिए अपनी योजनाओं को स्थगित कर दें क्योंकि यह आपके बड़े नुकसान का कारण हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अधिकारियों के साथ अपने संबंधों के मामले में कठिन समय का सामना करना पड़ सकता है। अपने बॉस पर हावी होने की कोशिश न करें, वरना आप खुद मुसीबत में पड़ सकते हैं। धन संबंधी मामलों में आपके पिता की सलाह आपके लिए मददगार साबित हो सकती है। माता के सुख में सामान्य कमी महसूस कर सकते हैं। इस समय आप कुछ समय निकाल कर अपने जीवनसाथी के साथ घूमने जा। सकते है .
आज ही संपर्क करें उन समस्याओं के लिए जिनका कोई समाधान नहीं है।(8329050382)
• वित्तीय संकट
• तनाव और चिंता
• अपने पति या पत्नी के साथ संबंध
• व्यापार में नुकसान
• नौकरी नहीं मिल पा रही है
ज्योतिष & वस्तु
स्वामी उमेशानंद जी महाराज
संस्थापक-रघुकुल सेवा संस्था(रजि.)
रघुकुल ज्योतिष केंद्र
१०७राम बलराम अपार्टमेंट पाच अंबा अंबाबाड़ी
ज्योतिष परामर्श हेतु सम्पर्क करें- तुलिंज रोड नालासोपारा पूर्व पालघर मुंबई (४०१२०९)
मो.8329050382