Mon. Apr 7th, 2025

दैनिक पंचांग एवम राशि फल Date :09 – 05 – 2021(रविवार) सूर्योदय :05.52 am,सूर्यास्त :06.54 pm,सूर्य राशि :मेष,विक्रम सम्वत :विक्रम संवत 2078

दैनिक पंचांग एवम राशि फल,Date :09 – 05 – 2021(रविवार)सूर्योदय :05.52 am,सूर्यास्त :06.54 pm,सूर्य राशि :मेष,विक्रम सम्वत :विक्रम संवत 2078

दैनिक पंचांग एवम राशि फल
Date :09 – 05 – 2021(रविवार)
सूर्योदय :05.52 am
सूर्यास्त :06.54 pm
सूर्य राशि :मेष
चन्द्रोदय :04.25 am
चंद्रास्त :05.00 pm
चन्द्र राशि :मीन कल 05:29 pm तक, बाद में मेष
विक्रम सम्वत :विक्रम संवत 2078
अमांत महीना :चैत्र 27
पूर्णिमांत महीना :बैशाख 12
पक्ष :कृष्ण 13
तिथि :त्रयोदशी 7.30 pm तक, बाद में चतुर्दशी
नक्षत्र :रेवती 5.29 pm तक, बाद में अश्विनी
योग :प्रीति 8.43 pm तक, बाद में आयुष्मान
करण :गर 6:23 am तक, बाद में वणिज 7:30 pm तक, बाद में विष्टि
राहु काल :5.32 pm – 7.12 pm
कुलिक काल :3.52 pm – 5.32 pm
यमगण्ड :12.31 pm – 2.11 pm
अभिजीत मुहूर्त :11.57 AM – 12.49 PM
दुर्मुहूर्त :05:10 pm – 06:02 pm

मेष
आज व्यावसायिक दृष्टि से समय शुभ है। सब कुछ अपनी सामान्य गति से चलता रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को नवीन अवसर की प्राप्ति हो सकती है। नए परिचित अथवा नवीन सौदे चिंता का कारण बन सकते हैं। कोई आपके लिए आर्थिक रूप से समस्या खड़ी कर सकता है। मातृ संबंध आपको कुछ अप्रत्याशित तरीके से अत्यधिक लाभ दिला सकते हैं। अनैतिक संबंधो के कारण आपकी छवि धूमिल हो सकती है। आध्यात्मिक खोज आपको अपना खोया हुआ आत्मविश्वास वापस पाने में मदद कर सकती है।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : गहरा पीला
वृष
आज आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आज नवरात्र के शुभ दिन में माँ कात्यायनी आपके वैवाहिक जीवन में प्यार को दुगना करेगी। आज आपको अचानक से कुछ ऐसा हासिल होगा, जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी। आप पूरे दिन नई ऊर्जा से भरे रहेंगे। आपके कामों को लोगों की सराहना मिलेगी। जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े हैं, उनके बिजनेस में आज वृद्धि होगी। घर के बड़े-बुजुर्ग किसी पार्क में घूमने जायेंगे। मां कात्यायनी को फल अर्पित करें, करियर में आपकी सफलता सुनिश्चित होगी।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : मोर नीला
मिथुन
बिजनेस में अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। पार्टनर से आपको सहयोग मिल सकता है। पार्टनर का सुझाव आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है।आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। फंसा हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। अच्छा और मीठा बोलकर आप अपने काम पूरे करवा लेंगे। सेहत को लेकर टेंशन बढ़ सकती है। भोजन में सावधानी रखें।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग
कर्क
आज का दिन परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा व्यतीत होगा। प्राचीन यादों को ज़ेहन में ज़िंदा कर दोस्ती को फिर से तरोताज़ा करने का वक़्त है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आखिरी वक़्त पर टल सकती है। कर्मनिष्ठ होकर हाथ पर रखे काम को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी ना करें। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। मानसिक संतुलन रखें, सफलता मिल सकती है।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : हल्का हरा
सिंह
यदि आप सहयोग लेने के इच्छुक हैं तो आपके वरिष्ठ आपकी हर संभव सहायता करेंगे। साझेदार आपका भरपूर समर्थन करेगा और आप आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त कर पाएंगे। कुछ नए परिचितों द्वारा धोखा खाने से बचने के लिए अपने विकल्पों को समझदारी से चुनना होगा। पारिवारिक जीवन तनाव से भरा रहेगा, लेकिन आपको स्थिति को चतुराई से निपटना होगा। आपको स्थिति अपने नियंत्रण में करनी होगी और मन को शांत रखना होगा। कुल मिलाकर आज आपको व्यक्तिगत और मौद्रिक मामलों में संतुलन बनाने का प्रयास करना चाहिए।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : नीला रंग
कन्या
आज समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पुराने रोगों से आपको छुटकारा मिलेगा। आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा बनेंगे। हर कोई आपके कामों से प्रभावित दिखायी देगा। ऑफिस में आपके जूनियर आपसे कोई काम सीखना चाहेंगे। जो लोग मार्केटिंग और सेल्स की फील्ड से जुड़े हैं, उनको आज अच्छे क्लांइट मिलेंगे। आज किसी पुराने रिश्ते से जुड़ाव महसूस होगा। आपकी धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। इस राशि के बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। देवी माँ को इत्र चढ़ाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : पीला रंग
तुला
आपको मेहनत से सफलता मिलेगी। आपकी इच्छाएं पूरी भी हो जाएंगी। प्रमोशन मिलने के पूरे चांस भी बन रहे हैं। किसी भी तरह का मौका न जाने दें। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको जरूरी मदद मिलती जाएगी। आप लोगों से अपने काम निकलवाने में बहुत हदतक सफल रहेंगे। दिन अच्छे से बीतेगा। आज आपकी सेहत सामान्य रहेगी। आज खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा। आप में से कुछ के लिए पहाड़ी इलाकों की यात्रा संभव है।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : हल्का ग्रे
वृश्चिक
अगर आज आप किसी सामाजिक समारोह में जा रहे हैं तो वहां आपको बहुत से लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। छोटी पारिवारिक यात्रा कायाकल्प करने का एक शानदार तरीका होगा। जीवनसाथी के प्रति आपके आक्रामक स्वभाव के कारण आपके माता-पिता चिंतित रहेंगे। अपने दोस्तों की बात पर शक करते चले जाएंगे तो फासले बढ़ जाएंगे। मकान या वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह इच्छा भी आपकी पूरी हो सकती है।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग
धनु
मुखर होने के नाते आप अपने मन की बात पारिवारिक सदस्यों से कह पाएंगे। इस बार अपने चातुर्य से अपने सारे अटके काम को पूरा कर लेंगे। जीवनसाथी से सहायता मिल सकती है। यद्यपि छात्रों और श्रमिक वर्ग के लिए दिन शुभ नहीं है किन्तु आपको अपने लक्ष्यों और महत्वाकांक्षाओं की प्राप्ति के प्रति गतिशील रहना पड़ेगा। आज वरिष्ठ व्यक्तियों को अतिरिक्त परिश्रम करने की आवश्कता पड़ सकती है। यदि अति आवश्यक नहीं है तो चीजों से छेड़छाड़ न करें।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग
मकर
आज रोजमर्रा के कामों में थोड़ी रूकावटें आ सकती हैं। किसी मसले को लेकर आप असहमत हो सकते हैं। इस राशि के विद्यार्थियों को शिक्षक की तरफ से विशेष मार्गदर्शन मिलेगा। आपको अपना कॉन्फिडेंस बनाये रखना चाहिए। घर पर आप किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। इससे पारिवरिक सुख-शांति बनी रहेगी। आज आपको धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपको फायदा दिलायेगी। दुर्गा कवच का पाठ करें, आपके साथ सब ठीक होगा।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : भूरा रंग
कुंभ
करियर संबंधी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। दुश्मनों पर आप हावी रहेंगे। पुराने विवाद भी सुलझाने की कोशिश करेंगे और स्थिति अपने फेवर में कर लेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। कुछ उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। आज नए लोगों से मुलाकात होगी।आपको मदद भी मिल सकती है। बिजनेस में कुछ नया करने में सफल भी हो सकते हैं। सेहत के मामले में संभलकर रहें।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 4
भाग्यशाली रंग : भूरा रंग
मीन
मीन राशि वाले आज आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन अति उत्साही होने से बचें। पारिवारिक मोर्चे पर हालात सामान्य रहेंगे लेकिन आपको माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। दूसरों की सलाह लें। दबी हुई समस्याएँ फिर से उभरकर आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं। आज ऑफिस में अत्यधिक काम रहने से थकान महसूस करेंगे। लोग आपकी तरफ उम्मीद से देखेंगे। आप युवाओं को प्रेरित करेंगे।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : लाल रंग

आज ही संपर्क करें उन समस्याओं के लिए जिनका कोई समाधान नहीं है।(8329050382)
• वित्तीय संकट
• तनाव और चिंता
• अपने पति या पत्नी के साथ संबंध
• व्यापार में नुकसान
• नौकरी नहीं मिल पा रही है
ज्योतिष & वस्तु
स्वामी उमेशानंद जी महाराज
संस्थापक-रघुकुल सेवा संस्था(रजि.)
रघुकुल ज्योतिष केंद्र
१०७राम बलराम अपार्टमेंट पाच अंबा अंबाबाड़ी
ज्योतिष परामर्श हेतु सम्पर्क करें- तुलिंज रोड नालासोपारा पूर्व पालघर मुंबई (४०१२०९)
मो.8329050382

Related Post