सिद्धार्थनगर: 11 अगस्त 2025
पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगो को जागरूक करना हमारी प्राथमिकता-डीएफओ
सिद्धार्थनगर ब्यूरो: विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस प्राकृतिक संसाधनों जैसे मिट्टी, पानी, वन और वन्य जीवों के संरक्षण के महत्व पर जोर देता है। इसका उददेश्य है लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना और उनके साथ सदभाव बनाए रखने के लिए प्रेरित करता है । उक्त विचार विश्व प्रति संरक्षण दिवस अवसर पर पुष्प कुमार के प्रभागीय वनाधिकारी ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से बताया।
उक्त अवसर पर सुश्री वीना तिवारी उप प्रभागीय वनाधिकारी सिद्धार्थनगर ने कहा कि प्रकृति हमारे जीवन का प्रमुख आधार है। इसके बिना जीवन की कल्पना मुश्किल है। आक्सीजन, पानी और भोजन मानवीय जीवन की मूलभूत आवश्यकताएं हैं। लेकिन यह हमें तभी आसानी से प्राप्त होगी, जब हम प्रकृति का संरक्षण करेंगे। लेकिन मानव अपने निजी स्वार्थबस उनके संरक्षण पर कम ध्यान दे रहा है, जो चिंता का विषय है। डी. एफओ ने जनपद वासियों से अपील किया है कि विश्व प्रति संरक्षण दिवस अवसर पर प्रतिक संसाधनों के संरक्षण पर ध्यान देने हेतु संकल्पवान हो।

