लखनऊ/दिनाँक–20 मार्च 2023
पवित्र नवरात्रि एवं रमजान महीने के दृष्टिगत मंदिर/मस्जिद के आस पास साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराये प्रदेश सरकार–अजय त्रिपाठी
“अजय त्रिपाठी उर्फ मुन्ना ने 22 मार्च से प्रारंभ हो रहे पवित्र नवरात्रि एवं 24 मार्च से प्रारंभ हो रहे रमजान को देखते हुए राजधानी लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के सभी मंदिरों और मस्जिदों के आस-पास साफ सफाई एवं चूने का छिड़काव करवाया जाए”
उ0प्र0-लखनऊ। भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल (पंजी०) के प्रदेश अध्यक्ष प्रसपा के पूर्व प्रदेश प्रमुख महासचिव पूर्व मेयर प्रत्याशी लखनऊ अजय त्रिपाठी मुन्ना ने दिनांक 22 मार्च से प्रारंभ हो रहे नवरात्रि एवं 24 मार्च से प्रारंभ हो रमजान को देखते हुए राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी मंदिर और मस्जिद के आस-पास साफ-सफाई और चूने का छिड़काव करवाने के लिए प्रदेश सरकार से मांग किया है। अजय त्रिपाठी ने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री, मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश एवं प्रमुख सचिव नगर विकास को दिया।
इस अवसर पर अजय त्रिपाठी मुन्ना ने कहा कि नवरात्रि में बहुत बड़ी संख्या में हिंदू भाई,माता व बहन मंदिरों में पूजा करने जाते हैं। वहीं रमजान में मुसलमान भाई मस्जिदों में नमाज पढ़ने के लिए आते हैं। इन दोनों त्योहारों को देखते हुए 22 मार्च से प्रारंभ हो रहे पवित्र नवरात्रि एवं 24 मार्च से प्रारंभ हो रहे रमजान महीने से पहले राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जनपदों के मंदिर एवं मस्जिद के आस पास साफ सफाई के अलावा चूने का छिड़काव करवा दिया जाए जिससे आस पास गंदगी न फैले।
भवदीय:–अजय त्रिपाठी मुन्ना