सिद्धार्थनगर: 22 मार्च 2025
पशुपालन विभाग एवं फार्मासिस्ट संघ द्वारा संयुक्त रूप से निवर्तमान सीबीओ के पदोन्नति के उपलक्ष्य में स्वागत सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया
————————————————————————
निवर्तमान सी0बी0ओ0 डॉ जीवन लाल को पशुपालन विभाग के द्वारा पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर स्वागत सम्मान किया गया- अरुण कु0 प्रजापति
सिद्धार्थनगर: पशुपालन विभाग सिद्धार्थनगर के निवर्तमान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ जीवन लाल का पदोन्नति अपर निदेशक ग्रेड 2 बस्ती मंडल, बस्ती पर होने के उपरांत पशुपालन विभाग के तीनो संघो उ0प्र0 पशु चिकित्सा संघ, पशुधन प्रसार अधिकारी संघ और वेटरनरी फार्मासिस्ट संघ द्वारा संयुक्त रुप से स्वागत एवं सम्मान समारोह का कार्यक्रम जनपद मुख्यालय के स्थानीय होटल मे आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का संचालन् पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति ने किया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित अपर निदेशक डॉ जीवन लाल और विशिष्ट अतिथि के रूप मे जनपद बस्ती के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं सिद्धार्थनगर के प्रभारी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को तीनों संघो के अध्यक्ष मंत्री सहित सभी पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर स्वागत एवं सम्मान किया तथा वहां उपस्थित सभी कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
अपर निदेशक डॉक्टर जीवन लाल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा 1 साल 8 माह का कार्यकाल जनपद सिद्धार्थनगर में रहा और मैने पूरी निष्ठा से कार्य करते हुए विभाग को एक नई ऊंचाई देने का प्रयास किया। जनपद में मैंने अपने उच्च अधिकारियों के आदेश का भी पालन किया और सभी योजनाओं को धरातल पहुंचाने का भी पूरा प्रयास किया। मैं आप सभी से अपेक्षा करता हूं कि जनपद में अपने विभाग की जो छवि बनी है उसको आप सभी लोग बरकरार रखेंगे।
पशु चिकित्सा संघ के अध्यक्ष डॉक्टर जे एल चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि अपने निवर्तमान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी का कार्यकाल बहुत ही स्वर्णिम रहा तथा उनसे हम लोगों ने बहुत कुछ सीखा, उनके मार्गदर्शन में हम लोगों ने अच्छा काम करने का प्रयास किया,अंत में समारोह को संबोधित करते हुए पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति ने कहा कि ऐसे विनम्र अधिकारी से हम सभी को सीख लेनी चाहिए कि हम सभी के कार्य को किस प्रकार से निष्ठा पूर्वक एवं धैर्य पूर्वक संपादित करते थे।
समारोह के अवसर पर बस्ती के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश त्रिपाठी, प्रभारी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ऋषिकेश दर्शन, डॉक्टर आरबी यादव, डॉक्टर महेंद्र तिवारी, डॉक्टर,डॉ प्रदीप कुमार पशुधन प्रसार अधिकारी,अवनीश त्रिपाठी पशुधन प्रसार अधिकारी,अरुण कुमार प्रजापति पशुधन प्रसार अधिकारी, अश्वनी मिश्रा, शाहिद बैटरी फार्मेसी, स्टेट संगठन के अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, जितेंद्र श्रीवास्तव रवि कुमार एवं अन्य लोगों ने संबोधित किया।